Kaal Bhairav Favorite Bhog: कालभैरव महादेव के प्रमुख अवतारों में से एक हैं। हर साल अगहन मास में कालभैरव जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस दिन काल भैरव को विशेष चीजों का भोग लगाने की परंपरा है। ऐसा करने से इनकी विशेष कृपा हमें मिलती है।
Kaal Bhairav Ashtami 2026 Bhog: हिंदू धर्म में भगवान कालभैरव को भगवान शिव का रौद्र रूप माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान कालभैरव की पूजा करने से भय, नकारात्मकता और जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। हर साल अगहन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर काल भैरव अष्टमी का पर्व मनाया जाता है, इसे काल भैरव जयंती भी कहते हैं। इस बार काल भैरव अष्टमी का पर्व 1 दिसंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। जानें इस दिन भगवान कालभैरव को किन चीजों का भोग मुख्य रूप से लगाएं…
1. इमरती का भोग लगाएं
भगवान कालभैरव को इमरती का भोग विशेष रूप से प्रिय माना जाता है। मान्यता है कि भैरव महाराज को इमरती का भोग लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है। जिन लोगों के जीवन में लंबे समय से परेशानियां चल रही हैं, वे भी इस दिन श्रद्धापूर्वक बाबा को इमरती अर्पित करते हैं।
ये भी पढ़ें-
Kumbh Mela 2027: 1 साल में 2 कुंभ! कब और कहां? जानें अमृत स्नान की डेट्स सहित पूरी डिटेल
2. दही बड़े का भोग लगाएं
कालभैरव की पूजा में दही बड़े का भोग लगाने की भी परंपरा है। कुछ धार्मिक मान्यताओं में इसे बाबा कालभैरव को प्रिय भोग बताया गया है। कालभैरव की पूजा में सामान्य मिठाइयों के अलावा कुछ विशेष पकवान भी अर्पित किए जाते हैं। दही बड़े को भी इन्हीं में शामिल किया जाता है।
ये भी पढ़ें-
Grahan 2027 Date: साल 2027 में कितने सूर्य व चंद्र ग्रहण होंगे, इनमें से कौन-सा भारत में दिखेगा?
3. उड़द दाल से बनी खिचड़ी चढ़ाएं
भगवान कालभैरव की पूजा में उड़द दाल का विशेष महत्व बताया गया है। इसी वजह से उड़द दाल से बनी चीजों का भोग लगाने की परंपरा है। कालभैरव जयंती के दिन बाबा को उड़द दाल की खिचड़ी अर्पित करें। मान्यता है कि उड़द दाल की खिचड़ी का भोग लगाने से भगवान कालभैरव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
4. काले तिल से बनी चीजों का भोग लगाएं
भगवान कालभैरव की पूजा में काले तिल का भी खास महत्व है। इस दिन बाबा को काले तिल से बनी चीजें जैसे गजक और रेवड़ी अर्पित करना चाहिए। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार काले तिल का संबंध शनि ग्रह से है। काले तिल से बनी चीजों का भोग लगाने से शनि से संबंधित परेशानियों में राहत मिलने की मान्यता है।
5. शराब चढ़ाने की भी मान्यता
भगवान कालभैरव की पूजा में शराब का भोग भी विशेष रूप से लगाया है। उज्जैन और काशी सहित कई स्थानों पर कालभैरव की पूजा से जुड़ी अलग-अलग परंपराएं प्रचलित हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार कालभैरव को मदिरा अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं। तामसिक पूजा में शराब का भोग लगाने की परंपरा है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।










