today chandra grahan timing: 3 मार्च को होने वाले चंद्र ग्रहण को लेकर भारत में सभी रोमांचित हैं क्योंकि ये एकमात्र ग्रहण है जो साल 2026 में भारत में दिखाई देगा। जानें भारत में ये चंद्र ग्रहण कितने बजे से दिखाई देना शुरू होगा।
3 मार्च 2026 को होने वाले चंद्र ग्रहण से जुड़ी रोचक बातें
grahan kitne baje se kitne baje tak hai: 3 मार्च 2026 को होने वाला चंद्र ग्रहण बहुत ही खास है क्योंकि ये ग्रहण होली के दिन पड़ रहा है। कईं दशकों में ऐसा होता है जब होली पर चंद्र ग्रहण का संयोग बनता है। चंद्र ग्रहण के कारण होली उत्सव 3 को नहीं बल्कि 4 मार्च को मनाया जाएगा। भारत में इस चंद्र ग्रहण के सूतक आदि सभी नियम मान्य होंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए ये चंद्र ग्रहण भारत में कब से कब तक दिखाई देगा…
भारतीय समय के अनुसार 3 मार्च, मंगलवार को चंद्र ग्रहण दोपहर 03 बजकर 23 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 06 बजकर 47 मिनिट तक रहेगा। लेकिन चंद्र ग्रहण जब शुरू होगा तब भारत में दिन का समय रहेगा इसलिए शुरूआती चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
ज्योतिषियों के अनुसार, भारत में ग्रहण का स्पर्श शाम को लगभग 05 बजकर 17 मिनिट पर होगा। भारत के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में ये चंद्र ग्रहण सबसे पहले दिखाई देगा। इसके बाद धीरे-धीरे ये चंद्र ग्रहण भारत के अन्य राज्यों जैसे असम, त्रिपुरा, दिल्ली, मध्य प्रदेश आदि में दिखाई देगा। यें चंद्र ग्रहण शाम को 06 बजकर 46 मिनिट पर खत्म हो जाएगा। नागालैंड में सबसे पहले दिखाई देने के कारण यहां इस ग्रहण की कुल अवधि सबसे ज्यादा यानी लगभग 01 घण्टा 29 मिनिट की रहेगी।
44
कितने देर रहेगा चंद्र ग्रहण का सूतक?
3 मार्च को होने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले यानी सुबह 06 बजकर 23 मिनिट से शुरू हो जाएगा जो ग्रहण के अंत तक रहेगा। इस सूतक की कुल अवधि लगभग 12 घंटे की रहेगी। चूंकि ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए यहां इसके सभी नियम मान्य होंगे। सूतक काल के दौरान कुछ भी खाने-पीने की मनाही होती है। यहां तक की पूजा-पाठ भी इस दौरान नहीं करना चाहिए। ग्रहण में सोने और गर्भवती महिलाओं के घर से निकलने की भी पाबंदी है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।