2026 Mein Chandra Grahan Kab Lagega: इस बार होली पर चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि चंद्र ग्रहण के कारण रंग खेल पाएंगे या नहीं या फिर होली उत्सव एक दिन बाद मनाया जाएगा?
Bharat Mein Chandra Grahan Kab Lagega: होलिका दहन के अगले दिन धुरेड़ी पर्व मनाया जाता है जिसे होली भी कहते हैं। इस बार होली पर चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है जिसका सूतक दिन भर रहेगा। ऐसी स्थिति में होने के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या चंद्र ग्रहण के कारण इस बार होली नहीं खेल पाएंगे या फिर होली उत्सव एक दिन बाद मनाया जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए अपने सवालों के जवाब…
ज्योतिषाचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार इस बार होलिका दहन को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद है। कुछ ज्योतिषी 2 मार्च को होलिका दहन की बात रह रहे है तो कुछ 3 मार्च को। उज्जैन और काशी के विद्वानों का मत है कि 2 मार्च, सोमवार की रात भद्रा के पुश्च काल में होलिका दहन करना शुभ रहेगा। इसके अगले दिन यानी 3 मार्च, मंगलवार को होली उत्सव मनाया जाएगा।
विद्वानों की मानें तो साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को होगा। ये चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 23 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 6 बजकर 47 मिनिट तक रहेगा। ग्रहण का मध्य काल शाम 5 बजकर 04 मिनिट रहेगा। भारत के कुछ हिस्सों में ग्रस्तोदित रूप में ये ग्रहण दिखाई देगा। इसलिए यहां इसका सूतक माना जाएगा।
45
कितने देर का रहेगा सूतक?
ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। यानी 3 मार्च को होने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक सुबह 6 बजकर 20 मिनिट से शुरू हो जाएगा जो शाम 06:47 तक रहेगा। यानी 3 मार्च को पूरे ही दिन ग्रहण का सूतक माना जाएगा। इस दौरान बहुत से काम करने की मनाही होती है।
55
होली पर रंग खेल पाएंगे या नहीं?
ज्योतिषचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार 3 मार्च को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में सिक्किम और अरुणाचल के अलावा इसके आस-पास के क्षेत्रों में दिखाई देगा, इसलिए सिर्फ वहीं इसका सूतक आदि प्रभाव माना जाएगा। इसलिए जहां ये चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा वहां 3 मार्च को होली खेलने में कोई परेशानी नहीं है। जहां ये ग्रहण दिखेगा, सिर्फ वहीं इसकी मान्यता रहेगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।