Amalaki Ekadashi 2026 Date: फाल्गुन शुक्ल एकादशी को आमलकी एकादशी कहते हैं। इस एकादशी का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इसे रंगभरी एकादशी कहते हैं। मथुरा-वृंदावन में इसी दिन से फाग उत्सव की शुरूआत होती है।

Amalaki Ekadashi 2026 Kab Hai: धर्म ग्रंथों के अनुसार, हर महीने के दोनों पक्षों में एकादशी व्रत किया जाता है। इस तरह एक साल में कुल 24 एकादशी का संयोग बनता है। इन सभी एकादशियों के नाम, महत्व और कथा अलग-अलग होती हैं। इसी क्रम में फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी के नाम से जाना जाता है। ये रंगभरी एकादशी के नाम से भी जानी जाती है। इस बार फरवरी 2026 में आमलकी एकादशी का संयोग बन रहा है। आगे जानें आमलकी एकादशी की सही डेट व अन्य बातें…

ये भी पढ़ें-
Holika Dahan Real Time: 2 या 3 मार्च, होलिका दहन करने का सही टाइम क्या है? नोट करें शुभ मुहूर्त

आमलकी एकादशी 2026 कब?

पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 26 फरवरी, गुरुवार की रात 12 बजकर 33 मिनिट से शुरू होगी जो अगले दिन यानी 27 फरवरी, शुक्रवार की रात 10 बजकर 33 मिनिट तक रहेगी। चूंकि एकादशी तिथि का सूर्योदय 27 फरवरी, शुक्रवार को होगा, इसलिए इसी दिन आमलकी एकादशी का व्रत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-
Holashtak Kab Se Hai: होलाष्टक अशुभ क्यों, इसमें कौन से काम न करें?

आमलकी एकादशी 2026 पर कौन-से शुभ योग बनेंगे?

27 फरवरी, शुक्रवार को आयुष्मान, सौभाग्य, पद्म और सर्वार्थसिद्धि नाम के 4 शुभ योग दिन भर बने रहेंगे। इसके अलावा सूर्य और बुध के साथ होने से बुधादित्य नाम का राजयोग भी इस दिन रहेगा। वहीं शुक्र और सूर्य के साथ होने शुक्रादित्य नाम का शुभ योग भी इस दिन रहेगा। इसके अलावा भी और भी कईं शुभ योग होने से इस व्रत का महत्व और भी अधिक रहेगा।

आमलकी एकादशी 2026 शुभ योग

सुबह 06:54 से 08:20 तक
सुबह 08:20 से 09:46 तक
दोपहर 12:16 से 01:02 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:39 से 02:05 तक
शाम 04:58 से 06:25 तक

आमलकी एकादशी का महत्व

आमलकी एकादशी का महत्व स्वयं महर्षि वशिष्ठ ने राजा मांधता को बताया था। राजा मांधाता भगवान श्रीराम के भी पूर्वज थे। आमलकी एकादशी का व्रत करने से सभी पाप समूल नष्ट हो जाते हैं। इस व्रत को करने से एक हजार गायों के दान का फल प्राप्त होता है। जो भक्त विधि-विधान से आमलकी एकादशी का व्रत करते हैं, उनकी सभी मनोकामना पूरी होती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।