
Devshayani Ekadashi Remedies: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को भगवान विष्णु की पूजा के लिए बहुत ही खास माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु को कुछ खास चीजें अर्पित करने की भी परंपरा है। मान्यता है कि इन चीजों को भगवान को चढ़ाने से भक्तों पर उनकी कृपा बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। इस बार 25 जुलाई, शनिवार को देवशयनी एकादशी का संयोग बन रहा है। इस दिन ये उपाय करना और भी शुभ रहेगा। आगे जानिए देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु को कौन-सी 5 चीजें चढ़ानी चाहिए…
ये भी पढ़ें-
Devshayani Ekadashi 2026: ये 5 काम बिगाड़ सकते हैं किस्मत, व्रत के दौरान भूलकर न करें
भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद प्रिय माना जाता है। इसलिए एकादशी की पूजा में पीले फूल जरूर चढ़ाने चाहिए। आप गेंदे के फूल या कोई अन्य पीले रंग का फूल भगवान विष्णु को अर्पित कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और लव लाइफ भी ठीक रहती है।
ये भी पढ़ें-
देवशयनी एकादशी 2026 कब है? जानें पूजा की सबसे सरल विधि और शुभ मुहूर्त, मंत्र व आरती
एकादशी पर भगवान विष्णु को केले जैसे पीले फल का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है। इसके अलावा मौसम के अनुसार अन्य पीले फल भी अर्पित किए जा सकते हैं। पूजा के बाद इन फलों का प्रसाद भक्तों में बांट देना चाहिए।
हिंदू धर्म में पंचामृत को बेहद पवित्र माना गया है। इसे बनाने में दूध, दही, घी, शहद, मिश्री और गंगाजल का उपयोग किया जाता है। भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है।
एकादशी के दिन भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू या कोई अन्य पीली मिठाई अर्पित करना शुभ माना जाता है। पूजा के बाद इस मिठाई का प्रसाद बांटें। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।
भगवान विष्णु की पूजा तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तुलसी दल चढ़ाने की विशेष परंपरा है। तुलसी अर्पित करते समय भगवान का ध्यान करें और श्रद्धा से पूजा करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।