
Devuthani Ekadashi Bhajan Lyrics: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का खास महत्व है। इसे देव प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, यह व्रत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। मान्यता है कि आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। धार्मिक परंपरा के अनुसार, भगवान विष्णु को निद्रा से जगाने के लिए भक्त पूजा के दौरान विशेष गीत और भजन गाते हैं। माना जाता है कि श्रद्धा के साथ यह गीत गाने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
ये भी पढ़ें-
Devuthani Ekadashi Vrat Katha: जब भक्त की पुकार पर स्वयं चले आए भगवान! पढ़ें देवउठनी एकादशी की रोचक कथा
देवउठनी एकादशी की शाम भगवान विष्णु की पूजा करने की परंपरा है। इस दौरान घर के पूजा स्थल पर दीपक जलाएं और घंटी, मंजीरे आदि बजाकर भगवान को जगाएं। इसके बाद ‘उठो देव बैठो देव’ पारंपरिक गीत गाया जाता है। मान्यता है कि इस गीत के जरिए भक्त भगवान विष्णु से जागने और संसार का कल्याण करने की प्रार्थना करते हैं। यहां पढ़ें इस गीत के पूरे लिरिक्स…
ये भी पढ़ें-
देवउठनी एकादशी 2026 कब है, कौन-से मंत्र बोलकर जगाएं भगवान विष्णु को? जानें विधि, मुहूर्त और आरती
उठो देव बैठो देव
हाथ-पाँव फटकारो देव
उँगलियाँ चटकाओ देव
सिंघाड़े का भोग लगाओ देव
गन्ने का भोग लगाओ देव
सब चीजों का भोग लगाओ देव ॥
उठो देव बैठो देव
उठो देव, बैठो देव
देव उठेंगे कातक मोस
नयी टोकरी, नयी कपास
ज़ारे मूसे गोवल जा
गोवल जाके, दाब कटा
दाब कटाके, बोण बटा
बोण बटाके, खाट बुना
खाट बुनाके, दोवन दे
दोवन देके दरी बिछा
दरी बिछाके लोट लगा
लोट लगाके मोटों हो, झोटो हो
गोरी गाय, कपला गाय
जाको दूध, महापन होए,
सहापन होएI
जितनी अम्बर, तारिइयो
इतनी या घर गावनियो
जितने जंगल सीख सलाई
इतनी या घर बहुअन आई
जितने जंगल हीसा रोड़े
जितने जंगल झाऊ झुंड
इतने याघर जन्मो पूत
ओले क़ोले, धरे चपेटा
ओले क़ोले, धरे अनार
ओले क़ोले, धरे मंजीरा
उठो देव बैठो देव
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।