
Dhanteras 2026 Yam DeepDan Muhurat: धर्म ग्रंथों में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन यमराज के लिए दीपदान करने की परंपरा भी है, साथ ही त्रयोदशी तिथि होने से इस दिन प्रदोष व्रत भी किया जाता है। आगे जानिए इस बार कब है धनतेरस और इस दिन के शुभ मुहूर्त…
पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 06 नवंबर, शुक्रवार की सुबह 10 बजकर 30 मिनिट से शुरू होगी जो अगले दिन यानी 07 नवंबर, शनिवार की सुबह 10 बजकर 47 मिनिट तक रहेगी। धनतेरस पर यम दीपदान और कुबेरजी की पूजा शाम को करने की परंपरा है, ये स्थिति 6 नवंबर को बन रही है इसलिए इसी दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर शाम को कुबेरदेव के साथ ही देवी लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। 6 नवंबर को पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 02 मिनट से रात 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। यानी पूजा के लिए आपको पूरे 1 घंटा 56 मिनट का समय मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Dhanteras 2026: धनतेरस पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, एक ही दिन होगी शिव और मां लक्ष्मी की पूजा
धनतेरस की शाम यमराज के नाम से दीपक जलाने की परंपरा है। इसे यम दीपदान कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन यमराज के लिए दीपदान करने से परिवार में किसी की अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। इसके लिए घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर दीपक रखने की परंपरा है। इसके लिए शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 33 मिनट से 6 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Diwali Date 2026: धनतेरस, छोटी दिवाली या लक्ष्मी पूजा… किस दिन क्या है? तारीखों का कन्फ्यूजन ऐसे करें दूर
6 नवंबर को शुक्रवार होने के कारण इस दिन पड़ने वाला प्रदोष व्रत शुक्र प्रदोष कहलाएगा। प्रदोष व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि मिलती है। प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 33 मिनट से रात 8 बजकर 09 मिनट तक रहेगा।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।