
Diwali 2026 Date: हर साल कार्तिक मास की अमावस्या पर दीपावली मनाई जाती है। मान्यता है कि दिवाली की शाम शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साल 2026 में कार्तिक अमावस्या तिथि दो दिन यानी 8 और 9 नवंबर को रहेगी। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि दिवाली 8 नवंबर को मनाई जाएगी या 9 नवंबर को? आइए जानते हैं सही तारीख और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त?
पंचांग के अनुसार, साल 2026 में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 8 नवंबर, रविवार को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन यानी 9 नवंबर, सोमवार को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। इस तरह अमावस्या तिथि दो दिन रहने के कारण दिवाली की तारीख को लेकर असमंजस हो सकता है।
ये भी पढ़ें-
Dhanteras 2026: धनतेरस पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, एक ही दिन होगी शिव और मां लक्ष्मी की पूजा
हिंदू धर्म में दिवाली पर लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल में करने का विशेष महत्व है। इसलिए जिस दिन शाम के समय प्रदोष काल में अमावस्या तिथि रहती है, उसी दिन दीपावली मनाई जाती है। इस नियम के अनुसार साल 2026 में दिवाली 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी। 9 नवंबर को अमावस्या तिथि दोपहर में समाप्त हो जाएगी, इसलिए इस दिन दिवाली की पूजा नहीं होगी।
ये भी पढ़ें-
Diwali Date 2026: धनतेरस, छोटी दिवाली या लक्ष्मी पूजा… किस दिन क्या है? तारीखों का कन्फ्यूजन ऐसे करें दूर
उज्जैन के पंचांग के अनुसार, 8 नवंबर को दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 9 मिनट से रात 8 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। इस तरह पूजा के लिए कुल 1 घंटा 58 मिनट का समय मिलेगा।
दिवाली की तारीख: 8 नवंबर 2026, रविवार
अमावस्या तिथि शुरू: 8 नवंबर, सुबह 11:27 बजे
अमावस्या तिथि समाप्त: 9 नवंबर, दोपहर 12:31 बजे
प्रदोष काल: शाम 5:45 से रात 8:19 बजे तक
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 6:09 से रात 8:07 बजे तक
ध्यान रखें कि पूजा का मुहूर्त अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त और स्थानीय पंचांग के अनुसार थोड़ा बदल सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।