
Dhanteras 2026 Shopping List: दिवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू होता है। हिंदू धर्म में धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी चीजें खरीदते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर खरीदी गई शुभ वस्तुएं घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक मानी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर कुछ ऐसी चीजें भी खरीदने की परंपरा है, जिन्हें लोग अपनी जरूरत और मान्यताओं के अनुसार शुभ मानते हैं? जानिए धनतेरस 2026 के दिन किसे क्या खरीदना चाहिए।
पढ़ाई में मन नहीं लगता तो खरीदें पेन: मान्यता है कि धनतेरस पर पेन खरीदना पढ़ाई और ज्ञान के प्रति सकारात्मक सोच का प्रतीक हो सकता है।
व्यापार में तरक्की के लिए कुबेर-लक्ष्मी यंत्र: धार्मिक आस्था रखने वाले लोग धन और समृद्धि के प्रतीक के रूप में कुबेर-लक्ष्मी यंत्र खरीदते हैं।
घर में शांति के लिए मोर पंख: मोर पंख को शुभता और सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है।
ये भी पढ़ें- Happy Dhanteras Wishes in Hindi: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अपनों को भेजें बेस्ट धनतेरस शुभकामना संदेश
पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास के लिए गुलाब: गुलाब का फूल प्रेम और अपनापन जताने का खूबसूरत तरीका है।
समाज में मान-सम्मान पाने के लिए सात घोड़ों की तस्वीर: वास्तु मान्यताओं में सात घोड़ों की तस्वीर को ऊर्जा और प्रगति का प्रतीक माना जाता है।
समय खराब चल रहा हो, तो अच्छा बनाने के लिए घड़ी: घड़ी समय की अहमियत और अनुशासन की याद दिलाती है।
समाज में निकलने से डर लगाता हो: घर के लिए नया गद्दा खरीदें।
पैसा नहीं टिकता तो तिजोरी लें: धनतेरस पर तिजोरी खरीदने की परंपरा को धन सुरक्षित रखने और समृद्धि से जोड़ा जाता है।
नौकरी नहीं लग रही तो हनुमान जी की तस्वीर: इससे सफलता मिलने लगती है।
घर में बरकत नहीं है तो नई झाड़ू खरीदें: धनतेरस पर झाड़ू खरीदना कई जगहों पर शुभ माना जाता है। इसे घर की बरकत से जोड़ा जाता है।
ये भी पढ़ें- Diwali Lakshmi Puja 2026: घर पर कैसे करें दिवाली की पूजा? जानें आसान विधि, शुभ मुहूर्त और जरूरी नियम
ध्यान रखें कि ये सभी बातें धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं। किसी खास वस्तु को खरीदने से किस्मत बदलने या धन बढ़ने की वैज्ञानिक गारंटी नहीं है। इसलिए धनतेरस पर अपनी जरूरत, बजट और पसंद के अनुसार ही खरीदारी करें। त्योहार का असली आनंद परिवार की खुशियों, आपसी प्रेम और सकारात्मक सोच में है।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।