सोमवार को शुभ योग में अलग-अलग चीजों से करें शिवलिंग का अभिषेक, हो सकती है हर इच्छा पूरी

Published : Dec 02, 2019, 09:26 AM IST
सोमवार को शुभ योग में अलग-अलग चीजों से करें शिवलिंग का अभिषेक, हो सकती है हर इच्छा पूरी

सार

2 दिसंबर को चंपा षष्ठी है। इस दिन भगवान शिव के मार्कंडेय स्वरूप की पूजा की जाती है। इस बार ये पर्व सोमवार को है और साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। 

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस शुभ योग में कुछ खास उपाय कर लिए जाएं तो शिवजी की कृपा मिल सकती है। धर्म सिंधु ग्रंथ के दूसरे परिच्छेद के अनुसार, विभिन्न धातुओं और चीजों से बने शिवलिंग का अभिषेक करने से मनुष्य की हर इच्छा पूरी हो सकती है। जानिए किस मनोकामना के लिए कौन-से शिवलिंग का अभिषेक दूध से करें-

1. चांदी से बने शिवलिंग का अभिषेक करने से पितृ दोष कम होता है।
2. कांसे के शिवलिंग का अभिषेक करने से यश (फेम) मिलता है।
3. लोहे के शिवलिंग का अभिषेक करने से शत्रुओं का नाश होता है।
4. आटे से बने शिवलिंग का अभिषेक करने से बीमारियां दूर होती हैं।
5. उड़द के आटे से बने शिवलिंग का अभिषेक करने से सुंदर पत्नी मिलती है।1
6. मक्खन से बने शिवलिंग का अभिषेक करने पर सभी सुख मिलते हैं।
7. पीतल से बने शिवलिंग का अभिषेक दूध से करने से जीवन सुखी होता है।
8. तांबे के शिवलिंग का अभिषेक करने से उम्र बढ़ती है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश