Falgun 2026: हिंदू पंचांग का अंतिम महीना शुरू, जानें इसका नाम और त्योहारों की लिस्ट

Published : Feb 02, 2026, 03:14 PM IST
Falgun 2026

सार

Falgun 2026: अंग्रेजी कैलेंडर की तरह ही हिंदू कैलेंडर में भी 12 महीने होते हैं। खास बात ये है कि हिंदू कैलेंडर पूरी तरह से सूर्य व चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जानें हिंदू कैलेंडर के अंतिम महीने के बारे में।

Falgun 2026 Festival Details: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हिंदू पंचांग के अंतिम महीने का नाम फाल्गुन है। इस महीने का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि महीनों में मैं फाल्गुन हूं। फाल्गुन महीने के अंतिम दिन चंद्रमा उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहता है, इसलिए इस महीने का नाम फाल्गुन रखा गया है। इस महीने में कईं बड़े व्रत त्योहार मनाए जाते हैं जैसे महाशिवरात्रि और होलिका दहन आदि। इस बार फाल्गुन मास 2 फरवरी से शुरू हो चुका है जो 3 मार्च तक रहेगा। आगे जानिए फाल्गुन मास 2026 में कब कौन-कौन-त्योहार मनाया जाएगा…

ये भी पढ़े-
Holi 2026 Date: होलिका दहन को लेकर कन्फ्यूजन क्यों, कब खेलें होली? जानें सही डेट

फाल्गुन मास 2026 के व्रत-त्योहारों की डिटेल…

5 फरवरी, गुरुवार- गणेश चतुर्थी व्रत
9 फरवरी, सोमवार- सीता अष्टमी
13 फरवरी, शुक्रवार- विजया एकादशी व्रत
14 फरवरी, शनिवार- प्रदोष व्रत

ये भी पढ़ें-
MahaShivaratri 2026: महाकाल मंदिर में मनेगी शिव नवरात्रि, जानें 10 दिन में कब, क्या होगा?

15 फरवरी, रविवार- महाशिवरात्रि व्रत, वैद्यनाथ जयंती, मासिक शिवरात्रि व्रत
17 फरवरी, स्नान-दान अमावस्या, सूर्यग्रहण (भारत में दृश्य नहीं)
19 फरवरी, गुरुवार- फुलरिया दोज
21 फरवरी, शनिवार- विनायकी चतुर्थी व्रत
24 फरवरी, मंगलवार- होलाष्टक आरंभ
27 फरवरी, शुक्रवार- आमलकी एकादशी, रंगभरी ग्यारस
28 फरवरी, शनिवार- गोविंद द्वादशी,
1 मार्च, रविवार- प्रदोष व्रत
2 मार्च, सोमवार- होलिका दहन, व्रत की पूर्णिमा
3 मार्च, मंगलवार- होली उत्सव, स्नान-दान पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण (भारत में दृश्य)

क्यों खास है फाल्गुन मास?

फाल्गुन मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है क्योंकि इसी महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महादेव लिंग रूप में प्रकट हुए थे। इस महीने के शुक्ल पक्ष में कृष्ण मंदिरों में फाग उत्सव मनाया जाता है। ये उत्सव भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित हैं। फाग उत्सव की सबसे ज्यादा धूम मथुरा, वृंदावन, गोकुल में देखी जा सकती है। ऐसा कहते हैं कि फाग उत्सव श्रीकृष्ण और राधा के पवित्र प्रेम का प्रतीक है।

फाल्गुन मास में होंगे 2 ग्रहण

इस बार फाल्गुन मास में 2 ग्रहण का संयोग बन रहा है। इनमें से एक सूर्य ग्रहण होगा व दूसरा चंद्र ग्रहण। इस महीने में पहले सूर्य ग्रहण होगा जो 17 फरवरी, मंगलवार को होगा लेकिन ये भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। फाल्गुन मास का दूसरा चंद्र ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां इसके कभी नियम जैसे सूतक आदि मान्य होंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Surya Grahan 2026: साल के पहले सूर्य ग्रहण का काउंट डाउन शुरू, जानें कितने दिन बाकी?
Maha Shivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट