Maha Shivaratri 2026 Date: कब है महाशिवरात्रि? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Published : Feb 01, 2026, 04:21 PM IST
Maha Shivaratri 2026 Date

सार

Maha Shivaratri 2026 Date: हर साल फाल्गुन मास में महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। ये पर्व शिव भक्तों के लिए बहुत ही खास है। इस दिन देश के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इस बार ये पर्व फरवरी 2026 में मनाया जाएगा। 

Maha Shivaratri 2026 Date Shubh Muhurat: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए साल भर में अनेक व्रत-त्योहार किए जाते हैं। महाशिवरात्रि इनमें सबसे प्रमुख है। ये पर्व हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर किया जाता है। इस पर्व से जुड़ी अनेक मान्यताएं और परंपराएं हैं। धर्म ग्रंथों में महाशिवरात्रि से जुड़ी कईं कथाएं भी प्रचलित हैं। साल 2026 में महाशिवरात्रि पर्व कब मनाया जाएगा, इसे लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन रही है। आगे जानिए क्या है महाशिवरात्रि 2026 की सही डेट…

ये भी पढ़ें-
Holashtak 2026 Date: कब से शुरू होगा होलाष्टक, इस दौरान कौन-से काम न करें?

14 या 15 फरवरी, कब है महाशिवरात्रि?

पंचांग के अनुसार इस बार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी, रविवार की शाम 05:05 से शुरू होगी जो अगले दिन यानी 16 फरवरी, सोमवार की शाम 05:34 तक रहेगी। विद्वानों का कहना है कि महाशिवरात्रि का पर्व चतुर्दशी तिथि की रात में मनाया जाता है। इसलिए इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी, रविवार को मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: महाशिवरात्रि के बाद होगा सूर्य ग्रहण, क्या ये भारत में दिखेगा? जानें सूतक का समय

महाशिवरात्रि 2026 पर कौन-से शुभ योग बनेंगे?

15 जनवरी, रविवार को महाशिवरात्रि पर सर्वार्थसिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। साथ ही इस दिन कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह के साथ होने से बुधादित्य और शुक्रादित्य नाम के 2 राजयोग भी बनेंगे। इनके अलावा और भी कईं शुभ योग महाशिवरात्रि पर बनेंगे, जिससे इस पर्व का महत्व और भी अधिक रहेगा।

क्यों मनाते हैं महाशिवरात्रि?

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कईं कथाएं प्रचलित हैं। शिवपुराण के अनुसार फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि पर ही महादेव लिंग रूप में प्रकट हुए थे और इसी रूप में उन्होंने भगवान विष्णु और ब्रहदेव की परीक्षा ली थी। ऐसा भी कहा जाता है इस तिथि पर भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती से हुआ था।

महाशिवरात्रि 2026 शुभ मुहूर्त

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा मुहूर्त- शाम 06:11 से रात 09:23 तक
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – रात 09:23 से 12:35 तक
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – रात 12:35 से तड़के 03:47 तक
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय- तड़के 03:47 से सुबह 06:59 तक


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sant Ravidas Jayanti 2026 Quotes: शेयर करें संत रविदास के ये 10 दोहे, जीवन को मिलेगी नई दिशा
Maghi Purnima Katha: कैसे एक निर्धन बना धनवान? पढ़ें माघी पूर्णिमा की ये रोचक कथा