Eclipse Today In India Timings: साल का पहला सूर्य ग्रहण फरवरी 2026 में होगा। ये ग्रहण बहुत ही खास रहेगा क्योंकि इस दौरान चंद्रमा की छाया से सूर्य लगभग 96 प्रतिशत ढंक जाएगा जिससे वह एक चमकती हुई रिंग की तरह दिखाई देगा।
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण हमेशा से ही लोगों के आश्चर्य का विषय रहा है। हर साल 1-2 बार सूर्य ग्रहण का संयोग बनता है। ये ग्रहण पूरी दुनिया में एक साथ नहीं देखे जा सकते यानी जब भी सूर्य ग्रहण होता है तो वह कुछ देशों में दिखाई देता है तो कुछ में नहीं। साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण फरवरी 2026 में होने जा रहा है, जिसे लेकर लोगों के मन में कईं प्रश्न हैं जैसे क्या ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसका सूतक का समय क्या रहेगा? आगे जानिए आपके इन्हीं सब प्रश्नों के जवाब…
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, मंगलवार को होगा। इस दिन फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि रहेगी। भारतीय समय के अनुसार ये सूर्य ग्रहण रात 03 बजकर 27 मिनिट से शुरू होगा जो सुबह 07 बजकर 58 मिनिट तक रहेगा। स्पेस डॉट कॉम के अनुसार इस दौरान चंद्रमा की छाया से सूर्य लगभग 96 प्रतिशत ढंक जाएगा। ऐसा होने से सूर्य एक चमकती हुई रिंग की तरह दिखाई देगा। वैज्ञानिक भाषा में इसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है।
क्या भारत में दिखाई देगा 2026 का पहला सूर्य ग्रहण?
वैज्ञानिकों के अनुसार 17 फरवरी को होने वाला सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका कोई भी महत्व जैसे सूतक आदि यहां मान्य नहीं होगा। जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसका सूतक माना जाएगा। ये सूर्य ग्रहण मेडागास्कर, दक्षिण अर्जेंटीना, चिली, अंटार्कटिका, मोजाम्बिक, नामीबिया, तंजानिया, बोत्सवाना, लेसोथो, जाम्बिया और जिम्बाब्वे के कुछ इलाकों में दिखाई देगा।
45
17 फरवरी को सूर्य ग्रहण का सूतक कब से कब तक रहेगा?
सूर्य ग्रहण का सूतक सिर्फ उन्हीं स्थानों पर माना जाएगा, जहां ये दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक दोपहर 03 बजकर 27 मिनिट से शुरू होगा जो ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा। अलग-अलग देशों में सूतक के समय में आंशिक परिवर्तन हो सकता है।
55
कहां देखें 17 फरवरी का सूर्य ग्रहण?
अगर आप 17 फरवरी को होने वाले सूर्य ग्रहण को देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नासा की ऑफिशियल बेवसाइट (www.nasa.gov) पर जाना होगा। इसके अलावा अन्य देशों की स्पेस बेवसाइट पर भी आप इसे देख सकते हैं। टाइम एंड डेट वेबसाइट पर आप सूर्य ग्रहण का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।