Gajakesari Yoga May 2026: ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी को बेहद शुभ और प्रभावशाली राजयोग माना गया है। चंद्रमा और गुरु के एक ही राशि में होने से ये योग बनता हैं। यह योग व्यक्ति को मान-सम्मान, धन, बुद्धिमत्ता और करियर में सफलता दिलाने वाला माना जाता है।
Gajakesari Yoga Rashifal 2026: 18 मई 2026 को चंद्रमा वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। मिथुन राशि में पहले से देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह मौजूद हैं। ऐसे में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। इस शुभ योग का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
गजकेसरी योग मिथुन राशि में ही बन रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है। नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने लगेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नए आय स्रोत भी बन सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
सिंह राशि वालों के लिए यह योग करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिहाज से शुभ माना जा रहा है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना भी बन रही है। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छा अवसर मिल सकता है। निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं।
45
तुला वालों को मिलेगी सफलता
तुला राशि वालों के लिए गजकेसरी योग भाग्य का साथ लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में सफलता और सम्मान मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अच्छा माना जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत हो सकती है।
55
कुंभ वालों को होगा धन लाभ
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह राजयोग लाभ और तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। बिजनेस करने वालों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस दौरान अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।