Ganesh Chaturthi Muhurat 2026: घर, दुकान और ऑफिस में कब करें गणेश स्थापना? जानें दिन भर के मुहूर्त

Published : Sep 14, 2026, 08:33 AM IST
Ganesh Chaturthi Muhurat 2026

सार

Ganesh Chaturthi 2026: भगवान श्रीगणेश को प्रथम पूज्य कहा जाता है। हर साल भाद्रपद मास में 10 दिवसीय गणेश उत्सव मनाने की परंपरा है। इस उत्सव के पहले दिन गणेश प्रतिमा की स्थापना की जाती है।

Ganesh Chaturthi 2026 Muhurat: इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर, सोमवार को मनाया जाएगा। इसी दिन से 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत होगी। गणेश चतुर्थी पर लोग घरों के साथ-साथ दुकान, ऑफिस और सार्वजनिक पंडालों में भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करते हैं। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में गणपति बप्पा की स्थापना करने से घर और कार्यस्थल में सुख-समृद्धि आती है और विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं। आगे जानिए गणेश प्रतिमा स्थापना के लिए आज कौन-कौन से शुभ मुहूर्त रहेंगे…

घर में गणेश प्रतिमा स्थापना के शुभ मुहूर्त

घर में गणेशजी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए दिनभर कई शुभ समय मिलेंगे। भक्त अपनी सुविधा के अनुसार इन मुहूर्तों में बप्पा की स्थापना कर सकते हैं…
- सुबह 06 बजकर 24 मिनिट से 07 बजकर 52 मिनिट तक
- सुबह 09 बजकर 20 मिनिट से 10 बजकर 48 मिनिट तक
- दोपहर 11 बजकर 53 मिनिट से 12 बजकर 39 मिनिट तक (अभिजीत मुहूर्त)
- दोपहर 01 बजकर 44 मिनिट से शाम 06 बजकर 08 मिनिट तक
- शाम 05 बजकर 04 मिनिट से 06 बजकर 31 मिनिट तक (कुंभ स्थिर लग्न)

ये भी पढ़ें-
Ganesh Chaturthi Vrat Katha: श्रीकृष्ण पर क्यों लगा चोरी का आरोप? पढ़ें गणेश चतुर्थी व्रत की रोचक कथा

दुकान और ऑफिस में गणेश स्थापना का मुहूर्त

दुकान, ऑफिस या अन्य कार्यस्थल पर गणपति की स्थापना करने वाले लोग भी शुभ समय का ध्यान रख सकते हैं। इन जगहों पर गणेशजी की स्थापना के लिए ये मुहूर्त शुभ रहेंगे…
- सुबह 10 बजकर 58 मिनिट से दोपहर 01 बजकर 17 मिनिट तक (वृश्चिक स्थिर लग्न मुहूर्त)
- दोपहर 11 बजकर 53 मिनिट से 12 बजकर 39 मिनिट तक (अभिजीत मुहूर्त)
- शाम 05 बजकर 04 मिनिट से 06 बजकर 31 मिनिट तक (कुंभ स्थिर लग्न मुहूर्त)

मान्यता है कि कार्यस्थल पर गणेशजी की पूजा करने से काम में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं और कारोबार में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

ये भी पढ़ें-
Ganesh Chaturthi 2026: राशि अनुसार कैसे करें श्रीगणेश की पूजा? जानें मेष से मीन तक उपाय, मंत्र और भोग

सार्वजनिक पंडाल में गणेश प्रतिमा स्थापना का शुभ मुहूर्त

सार्वजनिक गणेश पंडालों में प्रतिमा स्थापना के लिए भी 14 सितंबर को कई शुभ मुहूर्त रहेंगे। इस दौरान विधि-विधान से गणपति बप्पा की स्थापना की जा सकती है।
- दोपहर 11 बजकर 53 मिनिट से 12 बजकर 39 मिनिट तक (अभिजीत मुहूर्त)
- दोपहर 01 बजकर 44 मिनिट से शाम 06 बजकर 08 मिनिट तक
- शाम 05 बजकर 04 मिनिट से 06 बजकर 31 मिनिट तक (कुंभ स्थिर लग्न मुहूर्त)


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ganesh Chaturthi Vrat Katha: श्रीकृष्ण पर क्यों लगा चोरी का आरोप? पढ़ें गणेश चतुर्थी व्रत की रोचक कथा
Hartalika Teej Vrat Katha: क्यों करते हैं हरतालिका तीज व्रत? पढ़ें शिव-पार्वती के अमर प्रेम की कथा