गणपति विसर्जन से पहले भूलकर भी न छोड़ें ये रस्में, जानें घर पर बप्पा की विदाई का तरीका

Published : Sep 23, 2026, 12:45 PM IST
How to do Ganpati Visarjan at Home

सार

Ganpati Visarjan 2026 at Home: घर पर गणपति विसर्जन कैसे करें? जानें उत्तर पूजा, क्षमा प्रार्थना, पाथेय बांधने और विसर्जन के बाद की जरूरी विधि और क्या कुछ नहीं करना चाहिए।

अनंत चतुर्दशी इस साल 25 सितंबर को मनाई जाएगी। इसी के साथ गणेश विसर्जन की तैयारियां भी शुरू हो गईं हैं। अगर आप 11 वें दिन बप्पा को विदाई देने वाले हैं और घर पर ही विसर्जन करना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कहां से शुरुआत करें तो परेशान होने की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है। यहां जानें उत्तर पूजा से लेकर पाथेय बांधने तक की परंपरा साथ ही विसर्जन के बाद क्या करना चाहिए।

घर पर गणपति विसर्जन पूजा कैसे करें ?

1) सबसे पहले करें उत्तर पूजा

विसर्जन करने से पहले बप्पा की अंतिम पूजा यानी उत्तर पूजा करें। इस दौरान गणपति को गंगाजल, फूल, दूर्वा, धूप, मोदक और लड्डू अर्पित करें। इसके बाद पूरे परिवार के साथ आरती करें और बप्पा से सुख-शांति की प्रार्थना करें।

2) गलतियों की छमा मांगे

गणपति रखने के दौरान जाने-अंजाने में हुई गलतियों की माफी मांगे। इसके लिए आप यह श्लोक भी कह सकते हैं-

  • आवाहनम न जानामि न जानामि विसर्जनम
  • पूजां चैव न जानामि क्षमस्व परमेश्वरम।

3) पाधेय बांधे

विसर्जन के लिए दौरान यह प्रमुख विधि है। एक साफ लाल या सफेद रंग के कपड़े में मिश्री, सूखे मेवे रखकर छोटी सी पोटली तैयार करें। इसे ही पाधेय कहते हैं और यह गणेश प्रतिमा के पास रखी जाती है।

4) विसर्जन से पहले मूर्ति हिलाएं

गणपति को विसर्जन से ले जाने से पहले उन्हें स्थान से थोड़ा आगे की ओर खिसकान की परंपरा है। माना जाता है कि इसके बाद बप्पा विदाई लेने के लिए तैयार होते हैं। इसके बाद श्रद्धापूर्वक बप्पा को विदाई दें और जयकारों संग विसर्जन के लिए निकलें।

5) घर पर श्रद्धा पूर्वक करें विसर्जन

घर पर विसर्जन के लिए पानी से भरे बड़े बर्तन का इस्तेमाल करें। साथ ही पानी में विसर्जित करने से पहले मूर्ति से प्लास्टिक या अन्य गैर सजावटी सामान हटा दें। अब विसर्जन स्थल पर पहुंचकर अंतिम आरती करें और कहें- "गणपति बप्पा मोरया, अगली बरस तू जल्दी आ"

6) विसर्जन के बाद इन बातों का रखें ध्यान

  • विसर्जन के बाद मूर्ति को जबरन घोलने की बजाय प्राकृतिक रूप से घुलने दें
  • पूजा की बची हुई सामाग्री का स्थानीय परंपरा के हिसाब से प्रबंध करें
  • विसर्जन का प्रसाद परिवार और आसपास वितरित करें
  • चाहें तो दक्षिणा और नारियल का दान करें

घर पर विसर्जन के दौरान क्या नहीं करना चाहिए ?

  • अगर मूर्ति पानी में घुल गई है तो इसे फेंकने की बजाय पौधे में डाल दें
  • कभी भी तुलसी के पौधे में विसर्जन का पानी न डालें ।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

75+ Subho Navratri 7th Day & Maha Saptami Wishes in Hindi: शुभ नवरात्रि के सातवें दिन यहां से अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं
Navratri Ashtami 2026: कब है नवरात्रि की अष्टमी तिथि, 18 या 19 अक्टूबर? जानें मुहूर्त, उपाय और महत्व