Chandra Grahan August 2026 Date: अगस्त 2026 में सूर्य व चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। लोग जानना चाहते हैं कि क्या ये दोनों ग्रहण भारत में दिखेंगे और इनका सूतक काल कब से कब तक रहेगा?
Surya Grahan August 2026 Date: सूर्य व चंद्र ग्रहण सैकड़ों सालों से लोगों के लिए जिज्ञासा का विषय बना हुआ है। वैसे तो ये खगोलीय घटनाएं हैं लेकिन भारत में ग्रहण को ज्योतिष और धर्म से जोड़कर देखा जाता है इसलिए यहां इनका विशेष महत्व माना जाता है। इस बार साल 2026 के आठवें महीने यानी अगस्त में 2 ग्रहण का संयोग बन रहा है। इनमें से एक सूर्य ग्रहण होगा और दूसरा चंद्र ग्रहण। सभी ये जानना चाहते हैं कि ये ग्रहण भारत में दिखाई देंगे या नहीं और इनके सूतक का समय क्या रहेंगे? आगे जानिए इन सवालों का जवाब…
25
अगस्त 2026 में कब होगा सूर्य ग्रहण?
अगस्त 2026 के दूसरे सप्ताह में सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है। ये सूर्य ग्रहण 12 अगस्त, बुधवार को सावन मास की अमावस्या तिथि पर होगा। इस हरियाली अमावस्या भी कहते हैं। धर्म ग्रंथों में इस पर्व का विशेष महत्व बताया गया है। भारतीय समय के अनुसार ये सूर्य ग्रहण रात 09 बजकर 04 मिनिट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति मध्य रात्रि 01बजकर 28 मिनिट पर होगी।
35
अगस्त 2026 में कब होगा चंद्र ग्रहण?
अगस्त के अंतिम सप्ताह में 28 तारीख को चंद्र ग्रहण होगा। ये ग्रहण सावन की पूर्णिमा तिथि पर होगा, इस दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। भारतीय समय के अनुसार ये चंद्र ग्रहण सुबह 8 बजकर 4 मिनिट से शुरू होगा, जो 11 बजकर 22 मिनिट तक रहेगा। यानी ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 17 मिनिट की रहेगी।
क्या भारत में दिखाई देंगे अगस्त 2026 के सूर्य-चंद्र ग्रहण?
वैज्ञानिकों के अनुसार अगस्त 2026 में होने वाले दोनों ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देंगे। इसलिए यहां इनका कोई भी धार्मिक और ज्योतिषिय महत्व नहीं माना जाएगा। विद्वानों के अनुसार जिन स्थानों पर ये ग्रहण दिखाई देंगे सिर्फ नहीं इसका सूतक आदि धार्मिक नियम मान्य होंगे।
चंद्र ग्रहण का सूतक इसके शुरू होने से 9 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा जो ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा। वहीं सूर्य ग्रहण का सूतक इसके शुरू होने से 12 घंटे पहले से मान्य होगा। याद रखें भारत में ये ग्रहण दिखाई न देने से यहां इसका सूतक मान्य नहीं होगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।