Guru Nanak Jayanti 2026: गुरु नानक देव की 10 सीख, जिसमें छिपा है जीवन की हर उलझन का जवाब

Published : Nov 24, 2026, 09:23 AM IST
Guru Nanak Jayanti 2026

सार

Guru Nanak Dev Ji Teachings: गुरु नानक जयंती 2026 के अवसर पर जानिए गुरु नानक देव जी की 10 ऐसी अनमोल सीख, जो आज भी जीवन को सही दिशा दिखाती हैं। उन्होंने लोगों को एक ईश्वर में विश्वास रखने, मेहनत और ईमानदारी से कमाई करने का संदेश दिया।

10 Teachings of Guru Nanak: गुरु नानक देव जी की जयंती यानी प्रकाश पर्व आज 24 नवंबर, मंगलवार को मनाया जा रहा है। यह उनका 557वां प्रकाश पर्व है। गुरु नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु थे। उन्होंने लोगों को प्रेम, समानता, सच्चाई और सेवा का रास्ता दिखाया। उनकी सीख केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बताती है कि हमें रोजमर्रा की जिंदगी कैसे जीनी चाहिए। उनकी बताई ये 10 बातें आज भी लोगों को सही रास्ता दिखा सकती हैं।

ये भी पढ़ें-
Guru Nanak Jayanti 2026: नाम जपो, किरत करो और वंड छको, क्या है गुरु नानकदेव की 3 बातों का अर्थ?

गुरु नानक देव जी की 10 अनमोल सीख

1. ईश्वर एक है

गुरु नानक देव जी ने 'इक ओंकार' का संदेश दिया। इसका अर्थ है कि ईश्वर एक है और वह हर जगह मौजूद है। इसलिए इंसान को सभी के साथ प्रेम और सम्मान से रहना चाहिए।

ये भी पढें-
Dev Diwali 2026: देव दिवाली 24 नवंबर को, रात में किन 5 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक?

2. हमेशा ईश्वर का नाम याद रखें

नाम जपना उनकी प्रमुख शिक्षाओं में से एक है। इसका मतलब है कि इंसान को अपने कामकाज के बीच भी ईश्वर को याद रखना चाहिए। इससे मन को शांति और अच्छे काम करने की प्रेरणा मिलती है।

3. मेहनत और ईमानदारी से कमाएं

गुरु नानक देव जी ने किरत करनी यानी ईमानदारी से मेहनत करके रोजी-रोटी कमाने की सीख दी। उनके अनुसार गलत तरीके से कमाया धन कभी सही रास्ता नहीं दिखा सकता।

4. अपनी कमाई दूसरों के साथ बांटें

वंड छकना का अर्थ है अपनी कमाई और भोजन को जरूरतमंदों के साथ बांटना। गुरु नानक देव जी ने सिखाया कि इंसान को केवल अपने बारे में नहीं सोचना चाहिए, बल्कि दूसरों की मदद भी करनी चाहिए।

5. सभी इंसान बराबर हैं

गुरु नानक देव जी ने जाति, धर्म, ऊंच-नीच और अमीरी-गरीबी के आधार पर भेदभाव का विरोध किया। उनके संदेश के अनुसार हर इंसान सम्मान का हकदार है।

6. सेवा करने से पीछे न हटें

निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करना भी उनकी शिक्षाओं का अहम हिस्सा है। सेवा का मतलब केवल धन देना नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद की परेशानी में उसका साथ देना भी है।

7. हमेशा सच का साथ दें

गुरु नानक देव जी ने सच्चाई को जीवन का जरूरी आधार बताया। उनकी सीख है कि केवल सच बोलना ही काफी नहीं, बल्कि हमारे व्यवहार और काम भी सच्चाई पर आधारित होने चाहिए।

8. अहंकार से दूर रहें

इंसान का अहंकार उसे दूसरों से दूर कर देता है। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं विनम्र रहने और अपनी सफलता पर घमंड न करने की प्रेरणा देती हैं।

9. मन की बुराइयों पर काबू रखें

काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार को इंसान की बड़ी कमजोरियां माना गया है। इन पर काबू रखकर ही व्यक्ति अपने विचारों और व्यवहार को बेहतर बना सकता है।

10. प्रकृति का सम्मान करें

गुरु नानक देव जी ने प्रकृति को ईश्वर की रचना मानकर उसका सम्मान करने का संदेश दिया। उनकी वाणी में हवा को गुरु, पानी को पिता और धरती को माता के समान बताया गया है।


PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Kartik Purnima Vrat Katha: महादेव को क्यों कहते हैं त्रिपुरारी? जानिए कार्तिक पूर्णिमा की कथा
Happy Kartik Purnima 2026 Wishes in Hindi: दीपों का उजाला हो... कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं यहां से भेजें