
Best Gifts For Guru: हर साल आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस बार गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई 2026, बुधवार को है। इस दिन गुरु का पूजन करने के साथ उन्हें श्रद्धा से कुछ विशेष वस्तुएं अर्पित करना शुभ माना जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, गुरु को श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार उपहार देने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सफलता के मार्ग खुलते हैं। जानिए गुरु पूजा में कौन-सी 5 चीजें जरूर भेंट करनी चाहिए…
ये भी पढ़ें-
Guru Purnima Aarti Lyrics: इस आरती के बिना अधूरी है गुरु पूजा, यहां जाने पूरी विधि और महत्व
गुरु को नए वस्त्र भेंट करना सम्मान का प्रतीक माना जाता है। विशेष रूप से पीले या सफेद रंग के वस्त्र शुभ माने जाते हैं। पीला रंग ज्ञान, धर्म और देवगुरु बृहस्पति से जुड़ा माना जाता है।
ये भी पढ़ें-
Guru Purnima Motivational Quotes: महर्षि वेदव्यास के 5 अनमोल वचन, जो आपकी लाइफ में ला सकते हैं पॉजिटिव चेंज
गुरु पूजा में मौसमी फल, नारियल, मिश्री, लड्डू या अन्य मिठाई अर्पित करना शुभ माना जाता है। संभव हो तो पीले रंग की मिठाई अपने गुरु को भेंट करें ऐसा करने से आपको गुरु ग्रह से संबंधित शुभ फल भी प्राप्त होंगे। पूजा के बाद इसे आप प्रसाद के रूप में खा भी सकते हैं।
गुरु को धार्मिक ग्रंथ भेंट करने का विशेष महत्व है। इसलिए गुरु पूर्णिमा पर आप अपने गुरु को भगवद्गीता, रामचरितमानस, उपनिषद या कोई प्रेरणादायक पुस्तक भेंट कर सकते हैं। यह गुरु के प्रति सम्मान और ज्ञान के महत्व को दर्शाता है।
गुरु पूजन में गुरु को आप कोई उपहार भी दे सकते हैं। ये उपहार दैनिक जीवन में उपयोग से जुड़ा भी हो सकता है या इससे अलग भी। बिना उपहार के गुरु पूजन करने से बचना चाहिए। उपहार भले ही छोटा हो लेकिन गुरु पूजन में इसका विशेष महत्व है।
गुरु को अपनी श्रद्धा और क्षमता के अनुसार दक्षिणा देना भारतीय परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। दक्षिणा का मूल्य नहीं, बल्कि उसके पीछे की भावना अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है। इससे गुरु के प्रति सम्मान और समर्पण प्रकट होता है।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।