Hanuman Jayanti Kab Hai: 2 दिन रहेगी चैत्र पूर्णिमा, कब करें व्रत- कब मनाएं हनुमान जन्मोत्सव?

Published : Mar 30, 2026, 10:49 AM IST
Hanuman Jayanti Kab Hai

सार

Hanuman Jayanti 2026: हनुमानजी अमर हैं, ये बात तो सभी जानते हैं। हर साल चैत्र पूर्णिमा तिथि पर इनका जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन देश भर के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है साथ ही विशेष आयोजन भी किए जाते हैं।

Hanuman Jayanti 2026 Date: हनुमान जन्मोत्सव हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि पर ही भगवान शिव ने हनुमानजी के रूप में जन्म लिया था, इसलिए हर साथ इस तिथि पर हनुमान जन्मोत्सव पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाते हैं। इस बार चैत्र पूर्णिमा तिथि 2 दिन रहेगी, जिसके कारण लोगों के मन में संशय है कि किस दिन चैत्र पूर्णिमा का व्रत करें और किस दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाएं? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानें हनुमान जयंती की सही डेट क्या है…

ये भी पढ़ें-
Panchmukhi Rudraksha Benefits: इन 2 राशियों के लिए है वरदान पांच मुखी रुद्राक्ष!

कब से कब तक रहेगी चैत्र पूर्णिमा?

ज्योतिषाचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि 01 अप्रैल, बुधवार की सुबह 07 बजकर 06 मिनिट से शुरू होगी, जो अगले दिन यानी 02 अप्रैल, गुरुवार की सुबह 07 बजकर 41 मिनिट तक रहेगी। इस तरह चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि का संयोग 1 और 2 अप्रैल, दोनों ही दिन बन रहा है।

ये भी पढ़ें-
April 2026 Hindu Calendar: अप्रैल में कब, कौन-सा त्योहार? नोट करें हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया की डेट

कब करें चैत्र पूर्णिमा का व्रत?

धर्म ग्रंथों में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस तिथि के देवता चंद्रदेव हैं। पूर्णिमा तिथि का व्रत हमेशा चंद्रोदय तिथि को ध्यान में रखते हुए किया जाता है। चूंकि पूर्णिमा तिथि का चंद्रोदय 1 अप्रैल, बुधवार को होगा, इसलिए इसी दिन चैत्र पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा। इस दिन चंद्रोदय शाम 06 बजकर 11 मिनिट पर होगा।

कब मनाएं हनुमान जयंती 2026?

विद्वानों के अनुसार, कोई भी त्योहार सूर्योदय तिथि को ध्यान में रखते हुए किया जाता है। चूंकि पूर्णिमा तिथि का चंद्रोदय 2 अप्रैल, गुरुवार को होगा इसलिए इसी दिन हनुमान जयंती का पर्व मनाना शास्त्र सम्मत रहेगा। देश के सभी बड़े हनुमान मंदिरों में भी इसी दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग बनेंगे, जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mahavir Chalisa Lyrics: महावीर जयंती 2026 कब है? जानें सही डेट, महत्व और महावीर चालीसा हिंदी में
Pradosh Vrat March 2026: 30 या 31 मार्च, कब करें प्रदोष व्रत? जानें डेट, पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त