Hindu Belief: दरवाजे की चौखट पर भूलकर न बैठें, यूनिक है इस मान्यता की वजह

Published : Jun 18, 2026, 01:57 PM IST
House Entrance Vastu

सार

Why Not Sit on Doorstep: घर की दहलीज पर बैठना अशुभ क्यों माना जाता है? हिंदू धर्म में दहलीज पर किस देवी का वास माना गया है? वास्तु शास्त्र के अनुसार दहलीज का क्या महत्व है? घर की चौखट को पवित्र क्यों माना जाता है?

House Entrance Vastu: हिंदू धर्म में कईं तरह की मान्यताएं है। ऐसी ही एक मान्यता ये है कि घर के दरवाजे की चौखट पर कभी बैठना नहीं चाहिए और न ही खड़े होना चाहिए। ऐसा करने अशुभ माना गया है। इसके पीछे अनेक कारण बताए जाते हैं। इनमें से कुछ धार्मिक कथाओं पर आधारित हैं तो कुछ वास्तु के नियमों पर। यही वजह है कि घर के बुजुर्ग आज भी घर की चौखट पर खड़े होने और बैठने से मना करते हैं। आगे जानिए क्या है इस मान्यता के पीछे के वजह…

ये भी पढ़ें-
जून 2026 के चौथे सप्ताह में 3 बड़े पर्व, जानें कब है महेश नवमी, गायत्री जयंती और निर्जला एकादशी?

क्यों न बैठें घर की चौखट पर?

विद्वानों का मानना है कि घर की चौखट पर भगवान नृसिंह का वास होता है, जब कोई व्यक्ति इस स्थान पर बैठता है तो उसे भगवान नृसिंह के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है, जिससे उसके जीवन में नई-नई परेशानियां आ सकती हैं। ये मान्यता इसलिए प्रचलित है क्योंकि भगवान नृसिंह ने चौखट पर खड़े होकर भी राक्षसों के राजा हिरण्यकश्यप का वध किया था। इसलिए ऐसा कहते हैं कि घर की चौखट पर नहीं बैठना चाहिए।

ये भी पढ़ें-
दिलचस्प मान्यताएंः पति के घर से निकलते ही पत्नियां भूलकर भी न करें ये 7 काम

इसलिए न बैठें घर की दहलीज पर

इस मान्यता से जुड़ा एक अन्य मत ये भी है कि घर की दहलीज पर मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी इसी मार्ग से घर में प्रवेश करती हैं। इसलिए दहलीज पर बैठना या खड़े होना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से धन और समृद्धि में बाधा आ सकती है।

क्या कहता है वास्तु शास्त्र?

वास्तु शास्त्र की माने तो चौखट घर के अंदर और बाहर की ऊर्जा के बीच एक सीमा रेखा का कार्य करती है। यदि कोई व्यक्ति इस स्थान पर बैठता है तो घर के अंदर की पॉजिटिव एनर्जी के प्रवाह को प्रभावित करता है। इसी वजह से घर की चौखट पर बैठना या खड़े होना अशुभ माना गया है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

1. घर की दहलीज पर बैठकर कभी भोजन नहीं करना चाहिए।
2. दहलीज पर पैर रखकर खड़ा नहीं होना चाहिए। इससे परेशानियां बढ़ सकती हैं।
3. शाम के समय घर की दहलीज पर कचरा या गंदगी नहीं रखनी चाहिए।
4. चौखट को साफ-सुथरा रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

जून 2026 के चौथे सप्ताह में 3 बड़े पर्व, जानें कब है महेश नवमी, गायत्री जयंती और निर्जला एकादशी?
दिलचस्प मान्यताएंः पति के घर से निकलते ही पत्नियां भूलकर भी न करें ये 7 काम