रमजान 2026 में 10 मार्च को 20वां रोजा है। रोजेदारों के लिए सहरी और इफ्तार का सही समय जानना बेहद जरूरी होता है। यहां दिल्ली समेत कई शहरों अलीगढ़, लखनऊ, भोपाल, मुंबई, जयपुर, हैदराबाद और कोलकाता में 10 मार्च के रोजे का इफ्तार और 11 मार्च की सहरी का समय दिया गया है।
10 March 2026 Roza Iftar Timings: रमजान के महीने में 10 मार्च यानी मंगलवार के दिन 20वां रोजा है। रमजान में सुबह सहरी से लेकर शाम के इफ्तार तक का समय रोजेदारों के लिए बेहद खास होता है। आइए जानते हैं दिल्ली में 10 मार्च को रोजा इफ्तार और 11 मार्च की सुबह सेहरी का समय।
Sehri & Iftar Timings: दिल्ली में रोजा इफ्तार-सेहरी का समय
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 मार्च को दिल्ली में रोजा इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 27 मिनट पर है। वहीं, सेहरी अगले दिन सुबह 5 बजकर 29 मिनट पर होगी। ध्यान रहे कि अलग-अलग शहरों में सहरी और इफ्तार के समय में कुछ मिनटों का फासला हो सकता है। कुछ जगहों पर सहरी जल्दी खत्म हो जाती है, तो कुछ शहरों में इफ्तार थोड़ी देर से होता है। ऐसे में रोजेदारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने शहर के आधिकारिक टाइमटेबल के अनुसार ही रोजा खोलें और सहरी करें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।