Sheetala Mata Ki Arti Lyrics: पूजा के बाद करें देवी शीतला की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स

Published : Mar 10, 2026, 07:53 AM IST
Sheetala Mata Ki Arti Lyrics

सार

Sheetala Mata Ki Arti : इस बार शीतला सप्तमी का पर्व 10 मार्च, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन शीतला देवी की पूजा करने की परंपरा है। इस व्रत से जुड़ी एक रोचक कथा भी है, जिसे सुनने के बाद ही इस व्रत का पूर फल मिलता है।

Sheetala Mata Ki Arti Lyrics In Hindi: इस बार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 10 मार्च, मंगलवार को और अष्टमी तिथि 11 मार्च, बुधवार को है। इन दोनों ही तिथि पर शीतला देवी की पूजा करने की परंपरा है। देवी शीतला की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। पूजा के बाद देवी शीतला की आरती करने की परंपरा भी है। लेकिन देवी शीतला की आरती बिना दीपक जलाए की जाती है। आगे पढ़ें देवी शीतला की आरती के लिरिक्स…

ये भी पढ़ें-
Sheetala Saptami 2026: शीतला सप्तमी कब, कैसे कैसे करें पूजा? जानें मंत्र-आरती सहित पूरी विधि, शुभ मुहूर्त

ये है देवी शीतला की आरती (Devi Sheetala Ki Arti Lyrics in Hindi)

जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता ।
आदि ज्योति महारानी, सब फल की दाता ॥
ऊं जय शीतला माता..॥
रतन सिंहासन शोभित, श्वेत छत्र भाता ।
ऋद्धि-सिद्धि चँवर ढुलावें,
जगमग छवि छाता ॥
ऊं जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता ।
विष्णु सेवत ठाढ़े, सेवें शिव धाता ।
वेद पुराण वरणत, पार नहीं पाता ॥
ऊं जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता ।
इन्द्र मृदङ्ग बजावत, चन्द्र वीणा हाथा ।
सूरज ताल बजावै, नारद मुनि गाता ॥
ऊं जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
घण्टा शङ्ख शहनाई, बाजै मन भाता ।
करै भक्तजन आरती, लखि लखि हर्षाता ॥
ऊं जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
ब्रह्म रूप वरदानी, तुही तीन काल ज्ञाता ।
भक्तन को सुख देती, मातु पिता भ्राता ॥
ऊं जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
जो जन ध्यान लगावे, प्रेम शक्ति पाता ।
सकल मनोरथ पावे, भवनिधि तर जाता ॥
ऊं जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
रोगों से जो पीड़ित कोई, शरण तेरी आता ।
कोढ़ी पावे निर्मल काया, अन्ध नेत्र पाता ॥
ऊं जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
बांझ पुत्र को पावे, दारिद्र कट जाता ।
ताको भजै जो नाहीं, सिर धुनि पछताता ॥
ऊं जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
शीतल करती जननी, तू ही है जग त्राता ।
उत्पत्ति व्याधि बिनाशन, तू सब की घाता ॥
ऊं जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता ।
दास विचित्र कर जोड़े, सुन मेरी माता ।
भक्ति आपनी दीजै, और न कुछ भाता ॥
जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
आदि ज्योति महारानी, सब फल की दाता ॥
ऊं जय शीतला माता..॥



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bihar Sheetla Mata Temple History: जमीन से निकली है शीतला माता की ये प्रतिमा, रोचक है इस Nalanda मंदिर का इतिहास
Hanuman Jayanti 2026: जानिए हनुमान जी की पत्नी सुवर्चला देवी कौन थीं?