Job Interview पर जाने से पहले कौन-सा मंत्र जपना शुभ माना जाता है? इंटरव्यू वाले दिन सुबह कौन-से धार्मिक उपाय करना शुभ माने जाते हैं? नौकरी पाने के लिए गणेश जी का कौन-सा मंत्र सबसे प्रभावी माना जाता है?

Interview Success Mantra: धर्म ग्रंथों के अनुसार मंत्रों में बहुत शक्ति होती है। मंत्रों के जाप से किसी भी काम में सफलता मिलने के चांस बढ़ जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नौकरी के लिए इंटरव्यू पर जाने से पहले 1 खास मंत्र का जाप किया जाए तो सफलता मिलने के चांस और अधिक हो जाते हैं। इस उपाय को करने से कॉन्फिडेंस में भी वृद्धि होती है। इसी कॉन्फिडेंस से इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। आगे जानिए कौन सा है वो मंत्र और इसके जाप की विधि…

ये भी पढ़ें-
अधिक मास की शिवरात्रि कब है, 13 या 14 जून? आज ही दूर करें कन्फ्यूजन

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये है इंटरव्यू में सफलता का मंत्र

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इंटरव्यू से पहले इस मंत्र का जाप करना चाहिए-
ऊं गं गणपतये नमः
यह भगवान गणेश का प्रसिद्ध मंत्र है। गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है, यानी वे जीवन की बाधाओं को दूर करने वाले देवता माने जाते हैं। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले उनका स्मरण करने की परंपरा है।

ये भी पढ़ें-
Parama Ekadashi 2026: कब है अधिक मास की एकादशी, इस दिन कौन-से 5 काम न करें?

कैसे करें इस मंत्र की जाप?

- जिस दिन इंटरव्यू के लिए जाना हो, उस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद शांत मन से भगवान गणेश का ध्यान करें।
- इसके बाद श्रीगणेश के चित्र के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं। 11, 21 या 108 बार ऊपर बताए गए मंत्र का मन ही मन में जाप करें।
- मान्यता है कि इस उपाय को करने करने से मन में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और कॉन्फिडेंस भी काफी मजबूत होता है।

क्यों शुभ है ये मंत्र?

ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों में भगवान गणेश को बुद्धि, विवेक और सफलता का देवता माना गया है। इंटरव्यू के दौरान सिर्फ सभी चीजों का ज्ञान होना ही जरूरी नहीं है बल्कि इसमें सफलता के लिए कॉन्फिडेंस का होना भी बहुत जरूरी है। भगवान श्रीगणेश के इस मंत्र का जाप व्यक्ति को मानसिक रूप से संतुलित रखता है और निगेटिव विचारों को कम कर मेंटली रूप से तैयार भी करता है। यही स्थिति इंटरव्यू में सफलता के लिए सहायक होती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।