MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Sheetala Saptami 2026: शीतला सप्तमी कब, कैसे कैसे करें पूजा? जानें मंत्र-आरती सहित पूरी विधि, शुभ मुहूर्त

Sheetala Saptami 2026: शीतला सप्तमी कब, कैसे कैसे करें पूजा? जानें मंत्र-आरती सहित पूरी विधि, शुभ मुहूर्त

Sheetala Saptami 2026 Kab Hai: होलिका दहन के 6 दिन बाद शीतला देवी की पूजा की परंपरा है। कुछ लोग सप्तमी तो कुछ अष्टमी तिथि पर देवी शीतला की पूजा करते हैं। इस पूजा को बसोड़ा और बसियोरा आदि नामों से जाना जाता है।

4 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Mar 09 2026, 02:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
कैसे करें शीतला पूजा?
Image Credit : ChatGPT

कैसे करें शीतला पूजा?

Sheetala Puja 2026 Details: चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि पर देवी शीतला की पूजा की जाती है। देवी शीतला माता पार्वती का ही एक रूप हैं। शीतला देवी की पूजा करने से कईं तरह के रोग होने का खतरा टल जाता है, ऐसा धर्म ग्रंथों में लिखा है। शीतला देवी की पूजा ठंडी चीजों जैसे जल और बासी भोजन से की जाती है। आगे जानिए इस बार कब है शीतला सप्तमी और अष्टमी, साथ ही पूजा विधि, मंत्र सहित पूरी डिटेल…


ये भी पढ़ें-
Bhutdi Amavasya 2026: कब है भूतड़ी अमावस्या, 18 या 19 मार्च? जानें महत्व और उपाय

25
कब है शीतला सप्तमी-अष्टमी 2026?
Image Credit : Getty

कब है शीतला सप्तमी-अष्टमी 2026?

कुछ स्थानों पर देवी शीतला की पूजा चैत्र कृष्ण सप्तमी तिथि पर तो कुछ स्थानों पर अष्टमी तिथि पर की जाती है। पंचांग के अनुसार, इस बार शीतला सप्तमी का पर्व 10 मार्च, मंगलवार और शीतला अष्टमी का पर्व 11 मार्च, बुधवार को मनाया जाएगा।


ये भी पढ़ें-
Khar Maas 2026: कब से शुरू होगा खर मास, इस महीने में क्यों नहीं होते शुभ कार्य?

35
शीतला सप्तमी-अष्टमी 2026 पूजा मुहूर्त
Image Credit : Getty

शीतला सप्तमी-अष्टमी 2026 पूजा मुहूर्त

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 10 मार्च, मंगलवार को शीतला सप्तमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06:37 से शाम 06:26 तक रहेगा। अगले दिन यानी 11 मार्च, बुधवार को शीतला अष्टमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06:36 से शाम 06:27 तक रहेगा।

45
कैसे करें देवी शीतला की पूजा?
Image Credit : Getty

कैसे करें देवी शीतला की पूजा?

- महिलाएं अपनी परंपरा के अनुसार सप्तमी या अष्टमी तिथि पर देवी शीतला की पूजा कर सकती हैं। देवी शीतला के पूजन से एक दिन पहले भोजन और देवी शीतला की पूजा में चढ़ाई जाने वाली चीजें बनाकर रख लें।
- अगले दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद हाथ में जल, चावल और फूल लेकर व्रत-पूजा का संकल्प लें। एक दिन पहले बनाए पुरी-भजिए, चावल, थूली, भिगोई हुई चने की आदि का चीजों का भोग देवी शीतला को लगाएं।
- लोटे से जल डालते हुए पूजा स्थान की 7 परिक्रमा करें। देवी शीतला की पूजा में दीपक और अगरबत्ती न जलाएं, ऐसा शास्त्रों में लिखा है। इसके बाद शीतला माता की कथा सुनें और बिना दीपक के ही आरती गाएं।
- संभव हो तो ऊं ह्रीं श्रीं शीतलायै नमः मंत्र का जाप कम से कम 11 माला करें। इस तरह देवी शीतला की पूजा से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और शीतजनित रोग होने का खतरा भी कम हो जाता है।
- इस बात का ध्यान रखें कि इस दिन घरों में गर्म भोजन न बनाएं। एक दिन पहले का बनाया हुआ भोजन ही प्रसाद के रूप में खाएं। महिलाएं इस दिन तन और मन से सात्विकता का पूरी तरह से पालन करें।

55
ये है देवी शीतला की आरती (Devi Sheetala Ki Arti Lyrics in Hindi)
Image Credit : Getty

ये है देवी शीतला की आरती (Devi Sheetala Ki Arti Lyrics in Hindi)

जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता ।
आदि ज्योति महारानी, सब फल की दाता ॥
ऊं जय शीतला माता..॥
रतन सिंहासन शोभित, श्वेत छत्र भाता ।
ऋद्धि-सिद्धि चँवर ढुलावें,
जगमग छवि छाता ॥
ऊं जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता ।
विष्णु सेवत ठाढ़े, सेवें शिव धाता ।
वेद पुराण वरणत, पार नहीं पाता ॥
ऊं जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता ।
इन्द्र मृदङ्ग बजावत, चन्द्र वीणा हाथा ।
सूरज ताल बजावै, नारद मुनि गाता ॥
ऊं जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
घण्टा शङ्ख शहनाई, बाजै मन भाता ।
करै भक्तजन आरती, लखि लखि हर्षाता ॥
ऊं जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
ब्रह्म रूप वरदानी, तुही तीन काल ज्ञाता ।
भक्तन को सुख देती, मातु पिता भ्राता ॥
ऊं जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
जो जन ध्यान लगावे, प्रेम शक्ति पाता ।
सकल मनोरथ पावे, भवनिधि तर जाता ॥
ऊं जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
रोगों से जो पीड़ित कोई, शरण तेरी आता ।
कोढ़ी पावे निर्मल काया, अन्ध नेत्र पाता ॥
ऊं जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
बांझ पुत्र को पावे, दारिद्र कट जाता ।
ताको भजै जो नाहीं, सिर धुनि पछताता ॥
ऊं जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
शीतल करती जननी, तू ही है जग त्राता ।
उत्पत्ति व्याधि बिनाशन, तू सब की घाता ॥
ऊं जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता ।
दास विचित्र कर जोड़े, सुन मेरी माता ।
भक्ति आपनी दीजै, और न कुछ भाता ॥
जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
आदि ज्योति महारानी, सब फल की दाता ॥
ऊं जय शीतला माता..॥


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
पूजा विधि
शुभ मुहूर्त

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Hanuman Ji Sindoor: हनुमान जी को सिंदूर क्यों चढ़ाया जाता है? जानिए करियर और किस्मत बदलने वाला रहस्य
Recommended image2
Evil Eye Signs: कहीं आपके घर को भी तो नहीं लगी बुरी नजर? ये हैं वो संकेत
Recommended image3
Chandrakoop Varanasi: काशी का रहस्यमयी चंद्रकूप, इस कुएं में नहीं दिखी परछाईं तो 6 महीने में मौत?
Recommended image4
Sehri Iftar Time Today in Delhi: रमजान 2026; आज दिल्ली का सेहरी-इफ्तार टाइम, जानें 15 बड़े शहरों में रोजा टाइमिंग
Recommended image5
Khar Maas 2026: कब से शुरू होगा खर मास, इस महीने में क्यों नहीं होते शुभ कार्य?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved