Jitiya Vrat 2026 Otghan: ओठगन कब होगा, क्या खाएं और कब से शुरू होगा निर्जला व्रत? जानें जरूरी नियम

Published : Oct 02, 2026, 11:07 AM IST
Jitiya Vrat Otghan Time

सार

Jitiya Vrat Otghan Time: जितिया व्रत 2026 में ओठगन यानी सरगी कब होगा और इसमें क्या खा सकते हैं? जानें सही समय, ओठगन की परंपरा, निर्जला व्रत के नियम और पारण से जुड़ी जरूरी बातें।

Jitiya Vrat 2026 Otghan: जितिया व्रत इस साल 3 अक्टूबर को रखा जा रहा है। जितिया व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए ओठगन जिसे सरगी भी कहते हैं, बेहद अहम माना जाता है। यही वह समय होता है जब निर्जला उपवास शुरू होने से पहले व्रती कुछ खा-पी सकती हैं। 2026 में जितिया का मुख्य व्रत 3 अक्टूबर, शनिवार को रखा जाएगा। इससे एक दिन पहले 2 अक्टूबर को नहाय-खाय हुआ। अब 3 अक्टूबर को सूर्योदय से पहले ओठगन करके दिनभर निर्जला व्रत रखा जाएगा। जानिए जितिया व्रत से जुड़े जरूरी डिटेल।

ओठगन कब करना है?

जितिया के दिन ओठगन सूर्योदय से पहले किया जाता है। अलग-अलग इलाकों और परिवारों में इसका समय कुछ अलग हो सकता है। कुछ स्थानीय परंपराओं में सुबह करीब 4:30 बजे से पहले ओठगन पूरा करने की बात कही गई है। इसलिए व्रती महिलाओं को अपने क्षेत्र के पंचांग और पारिवारिक परंपरा के अनुसार समय तय करना चाहिए। ओठगन के बाद पानी पीने या भोजन करने की गुंजाइश नहीं रहती। इसके बाद जितिया का निर्जला व्रत शुरू माना जाता है।

ये भी पढ़ें- जितिया व्रत 2026: पहली बार रख रही हैं जितिया? जानें नहाय-खाय, ओठगन, पूजा और पारण का सही तरीका

जितिया व्रत सरगी: ओठगन में क्या खाएं?

ओठगन में क्या खाया जाए, इसकी एक जैसी परंपरा हर जगह नहीं है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और दूसरे क्षेत्रों में खान-पान की परंपराओं में अंतर मिलता है। आम तौर पर ये चीजें खाई जाती हैं-

  • चूड़ा-दही
  • फल
  • नारियल पानी
  • पारंपरिक मीठे पकवान
  • परिवार की परंपरा में शामिल सात्विक भोजन
  • कुछ क्षेत्रों में ओठगन के भोजन में स्थानीय और पारंपरिक व्यंजन भी शामिल किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें- Jivitputrika Vrat 2026 Date: जितिया कब है 3 या 4 अक्टूबर? दूर करें कंफ्यूजन, जानें सही तारीख और पारण का समय

ओठगन के बाद क्या करना है?

ओठगन के बाद व्रती महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं। इस दौरान पानी भी नहीं लिया जाता। भगवान जीमूतवाहन की पूजा और जितिया व्रत कथा सुनने की परंपरा है। यह व्रत संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना से जुड़ा माना जाता है।

कब खुलेगा जितिया का व्रत?

जितिया का पारण 4 अक्टूबर को नवमी तिथि में किया जाएगा। उपलब्ध पंचांगों में पारण का समय लगभग सुबह 7:27-7:30 बजे के बाद बताया गया है, लेकिन शहर के अनुसार समय में थोड़ा अंतर हो सकता है। इसलिए पारण के लिए स्थानीय पंचांग को प्राथमिकता दें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

जितिया व्रत 2026: पहली बार रख रही हैं जितिया? जानें नहाय-खाय, ओठगन, पूजा और पारण का सही तरीका
Jitiya Vrat 2026 Date: 3 या 4 अक्टूबर, कब करें जीवित्पुत्रिका व्रत? जानें पूजा विधि, मुहूर्त, कथा और महत्व