Somvati Amavasya 2026: कब है साल की पहली सोमवती अमावस्या? नोट करें डेट

Published : Jan 26, 2026, 03:42 PM IST
Somvati Amavasya 2026

सार

Somvati Amavasya 2026: धर्म ग्रंथों में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है। हर साल 2 या 3 बार सोमवती अमावस्या का संयोग जरूर बनता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने और जरूरतमंदों को दान करने का विशेष महत्व है।

Somvati Amavasya 2026 Date: धर्म ग्रंथों में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस तिथि के स्वामी पितृगण हैं, इसलिए इस दिन पितरों की शांति के लिए विशेष पूजा, श्राद्ध, तर्पण आदि करने की परंपरा है। जिस सोमवार को अमावस्या का संयोग बनता है, उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं। ऐसा संयोग साल में 2 या 3 बार ही बनता है। सोमवती अमावस्या का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान कर जरूरतमंदों को दान किया जाता है। आगे जानिए साल 2026 में पहली सोमवती अमावस्या कब है…

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: किस राशि में होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानें डेट, टाइम और सूतक

2026 की पहली सोमवती अमावस्या कब है?

पंचांग के अनुसार साल 2206 में पहली सोमवती अमावस्या का संयोग 15 जून को बन रहा है। इस दिन ज्येष्ठ के अधिक मास की अमावस्या तिथि रहेगी। अधिक मास 3 साल में एक बार आता है, इसलिए इस महीने में सोमवती अमावस्या का संयोग बहुत ही शुभ माना जा रहा है। साथ ही ये अधिक मास के अंतिम दिन भी रहेगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे, जिसके चलते इस अमावस्या का महत्व और भी अधिक रहेगा।

ये भी पढ़ें-
February 2026 Festival Dates: फरवरी में कब होगा सूर्य ग्रहण? जानें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की डेट

इस दिन सूर्य बदलेगा राशि

15 जून, सोमवार को ही सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इसलिए इस दिन मिथुन संक्रांति का पर्व भी मनाया जाएगा। धर्म ग्रंथों में संक्रांति को भी विशेष पर्व माना गया है। ऐसा होने से एक ही दिन पवित्र नदी में स्नान करने और दान करने से 2 पर्वों (सोमवती अमावस्या और मिथुन संक्रांति) का शुभ फल प्राप्त हो सकता है।

12 नहीं 13 अमावस्या हिंदू कैलेंडर में

ज्योतिष शास्त्र में जो 16 तिथियां बताई गई हैं, उनमें से अमावस्या भी एक है। एक साल में 12 अमावस्या होती हैं वहीं अगर विक्रम संवत 2083 की बात की जाए तो इसमें 12 नहीं बल्कि 13 अमावस्या का संयोग बन रहा है, ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इस संवंत में ज्येष्ठ का अधिक मास भी रहेगा। सबसे खास ये है कि इसी अधिक मास में सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है। कईं दशकों में एक बार अधिक मास में सोमवती अमावस्या का संयोग बनता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

February 2026 Festival Dates: फरवरी में कब होगा सूर्य ग्रहण? जानें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की डेट
Chanakya Niti: चाहते हैं खुशहाल लव लाइफ तो पति-पत्नी भूलकर न करें ये 5 काम