February 2026 Festival Dates: साल 2026 के दूसरे महीने फरवरी में महाशिवरात्रि सहित अनेक महत्वपूर्ण तीज-त्योहार मनाए जाएंगे। इसी महीने से कृष्ण मंदिरों में फाग उत्सव भी शुरू होगा जो होली तक चलता रहेगा।
February 2026 Hindu Festival List: फरवरी 2026 में अनेक व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे, जिनमें सबसे खास होगा महाशिवरात्रि। ये पर्व पूरे देश में बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इसके अलावा अन्य छोटे-छोटे व्रत-उत्सव भी इस महीने में एक के बाद एक मनाए जाएंगे। इस महीने में सूर्य ग्रहण भी होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। ये महीना हिंदू पंचांग के फाल्गुन मास के अंतर्गत रहेगा। आगे जानिए फरवरी 2026 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा…
ये भी पढ़ें-
Chanakya Niti: चाहते हैं खुशहाल लव लाइफ तो पति-पत्नी भूलकर न करें ये 5 काम
फरवरी 2026 के व्रत-त्योहार (Fasts and festivals of February 2026)
1 फरवरी, रविवार- माघी पूर्णिमा, संत रविदास जयंती
5 फरवरी, गुरुवार- गणेश चतुर्थी व्रत
9 फरवरी, सोमवार- सीता अष्टमी
13 फरवरी, शुक्रवार- विजया एकादशी व्रत
14 फरवरी, शनिवार- प्रदोष व्रत
15 फरवरी, रविवार- महाशिवरात्रि व्रत, वैद्यनाथ जयंती, मासिक शिवरात्रि व्रत
17 फरवरी, स्नान-दान अमावस्या, सूर्यग्रहण (भारत में दृश्य नहीं)
19 फरवरी, गुरुवार- फुलरिया दोज
21 फरवरी, शनिवार- विनायकी चतुर्थी व्रत
24 फरवरी, मंगलवार- होलाष्टक आरंभ
27 फरवरी, शुक्रवार- आमलकी एकादशी, रंगभरी ग्यारस
28 फरवरी, शनिवार- गोविंद द्वादशी,
ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: किस राशि में होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानें डेट, टाइम और सूतक
हिंदू पंचांग का अंतिम महीना है फाल्गुन
अंग्रेजी कैलेंडर की तरह हिंदू पंचांग भी 12 महीनों का होता है। हिंदू पंचांग के अंतिम महीने का नाम है फाल्गुन है। अनेक धर्म ग्रंथों में इस महीने का महत्व बताया गया है। गीता में स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि महीनों में मैं फाल्गुन हूं, इसलिए इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस महीने के अंतिम दिन होलिका दहन किया जाता है।
17 फरवरी को होगा सूर्य ग्रहण
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, मंगलवार को होगा। खास बात ये है कि ये सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसके सूतक आदि नियम यहां मान्य नहीं होंगे। जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसके सूतक आदि नियम माने जाएंगे। इस दिन फाल्गुन मास की अमावस्या रहेगी। मंगलवार को अमावस्या होने से ये भौमवती अमावस्या कहलाएगी। भारतीय समय के अनुसार ये सूर्य ग्रहण रात 3 बजकर 27 मिनिट से शुरू होगा जो सुबह 7 बजकर 58 मिनिट तक रहेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
