Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर कितनी देर रहेगी भद्रा, पूजा कर पाएंगे या नहीं? दूर करें कन्फ्यूजन

Published : Oct 24, 2026, 04:15 PM IST
Karwa Chauth 2026

सार

Karwa Chauth Bhadra Timing: भद्रा को अशुभ समय माना गया है इसलिए इस समय शुभ काम नहीं करनी चाहिए। बहुत से लोगों का कहना है इस बार करवा चौथ पर भद्रा रहेगी जिसके चलते पूजा के समय में थोड़ी देरी हो सकती है।

Bhadra on Karwa Chauth 2026: ज्योतिष शास्त्र में कईं अशुभ समय बताए गए हैं, भद्रा भी इनमें से एक है। भद्रा में शुभ कार्य नहीं करना चाहिए, नहीं तो उसका पूरा फल नहीं मिलता, ऐसी मान्यता है। कुछ विद्वानों का कहना है कि इस बार करवा चौथ पर भद्रा का साया रहेगा जिसके चलते पूजा के समय में थोड़ा परिवर्तन रहेगा जबकि कुछ विद्वान इस बात से इंकार कर रहे हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए करवा चौथ पर भद्रा रहेगी या नहीं और रहेगी तो कितने समय तक रहेगी…

कब है करवा चौथ 2026?

ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इसे कर्क चतुर्थी भी कहते हैं। इस बार ये तिथि 28 अक्टूबर, बुधवार की रात 01 बजकर 07 मिनट से शुरू होगी जो 29 अक्टूबर, गुरुवार की रात 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। चूंकि चतुर्थी तिथि का सूर्योदय 29 अक्टूबर, गुरुवार को होगा, इसलिए इसी दिन करवा चौथ का व्रत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: कब निकलेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय

करवा चौथ 2026 पर कब से कब तक रहेगी भद्रा?

पंचांग के अनुसार, करवा चौथ के एक दिन पहले यानी 28 अक्टूबर की सुबह 5 बजकर 31 मिनट पर भद्रा शुरू होगी जो 29 अक्टूबर की सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। यानी भद्रा की अवधि करवा चौथ की तारीख तक जरूर रहेगी, लेकिन इसका समापन गुरुवार को सूर्योदय से पहले ही हो जाएगा। इसलिए करवा चौथ पर भद्रा का कोई भी प्रभाव नहीं माना जाएगा।

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth Kab Hai: करवा चौथ कितनी तारीख को है? जानें व्रत विधि, पूजा मुहूर्त

करवा चौथ 2026 पर कब निकलेगा चंद्रमा?

करवा चौथ पर चंद्रमा के दर्शन करने के बाद ही महिलाएं अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं। इसलिए इस दिन सभी को चांद निकलने का इंतजार रहता है। हालांकि, अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय अलग हो सकता है। प्रमुख शहरों में चांद निकलने का संभावित समय यहां देखें।
- दिल्ली: रात 8:17 बजे
- भोपाल: रात 8:31 बजे
- इंदौर: रात 8:39 बजे
- जयपुर: रात 8:28 बजे
- मुंबई: रात 9:00 बजे
- लखनऊ: रात 8:06 बजे

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sharad Purnima 2026: कैसे बर्तन में बनाएं शरद पूर्णिमा पर खीर, कितनी देर रखें चांद की रोशनी में, कब खाएं?
Sharad Purnima 2026: सिर्फ 51 मिनट के शुभ मुहूर्त में कैसे करें लक्ष्मी पूजा? यहां जानें विधि, मंत्र और आरती