Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर करें राशि अनुसार उपाय, बढ़ेगा गुड लक, प्यार और सुख-समृद्धि

Published : Oct 28, 2026, 09:51 AM IST
Karwa Chauth Rashi Anusar Upay

सार

Karwa Chauth 2026: इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन राशि के अनुसार कुछ खास उपाय करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। ये उपाय महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी कर सकते हैं।

Karwa Chauth Rashi Anusar Upay: करवा चौथ का दिन पति-पत्नी के रिश्ते के लिए खास माना जाता है। इस दिन भगवान श्रीगणेश की पूजा की जाती है और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, इस दिन पति-पत्नी दोनों अपनी राशि के मुताबिक बताए गए उपाय करें तो इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आगे जानिए मेष से मीन राशि तक के लोगों को करवा चौथ पर कौन-से उपाय करने चाहिए…

मेष राशि के लिए करवा चौथ का उपाय

इस राशि के लोग भगवान श्रीगणेश को गुड़ या गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं। चंद्रमा की पूजा के समय लाल फूल चढ़ाएं और ऊं गौरी सुताय नमः मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि के लिए करवा चौथ का उपाय

इस राशि के लोग चंद्र देव की पूजा में सफेद फूल चढ़ाएं। भगवान श्रीगणेश को नारियल अर्पित करें और श्रीगणेशाय नमः मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth Moonrise Time: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में कितने बजे दिखेगा चांद?

मिथुन राशि के लिए करवा चौथ का उपाय

इस राशि के लोग भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और लड्डुओं का भोग लगाएं। चंद्रमा की पूजा करते समय ऊं वर प्रदाय नमः मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें-
करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देते समय पढ़ें ये मंत्र और श्लोक, जानें हिंदी अर्थ

कर्क राशि के लिए करवा चौथ का उपाय

इस राशि के लोग चांदी के बर्तन में भगवान श्रीगणेश को दूध का भोग लगाएं। इसके बाद सफेद फूल अर्पित करते हुए ईशान पुत्राय नमः मंत्र बोलें।

सिंह राशि के लिए करवा चौथ का उपाय

इस राशि के लोग भगवान श्रीगणेश को केसरिया रंग के वस्त्र अर्पित करें। चंद्रमा की पूजा के दौरान ऊं हेरम्बाय नमः मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि के लिए करवा चौथ का उपाय

कन्या राशि के लोग भगवान श्रीगणेश को हरे फल चढ़ाएं। चंद्र देव की पूजा करते समय ऊं कुमार गुरुवे नमः मंत्र का जाप करें।

तुला राशि के लिए करवा चौथ का उपाय

इस राशि के लोग भगवान श्रीगणेश को मोदक का भोग लगाएं और दूर्वा अर्पित करें। चंद्रमा को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाकर पूजा करें।

वृश्चिक राशि के लिए करवा चौथ का उपाय

इस राशि के लोग भगवान श्रीगणेश को लाल रंग से रंगे चावल अर्पित करें। साथ ही श्री विघ्नहरण संकट हरणाय नमः मंत्र का जाप करें। इससे मनोकामनाएं पूरी होंगी।

धनु राशि के लिए करवा चौथ का उपाय

इस राशि के लोग हल्दी की पांच साबूत गांठें भगवान श्रीगणेश को अर्पित करें। इस दौरान श्री गणाधिपतये नमः मंत्र बोलें। चंद्रमा को अर्घ्य देते समय जल में थोड़ी हल्दी मिलाएं।

मकर राशि के लिए करवा चौथ का उपाय

इस राशि के लोग भगवान श्रीगणेश को दूर्वा और अपराजिता के फूल चढ़ाएं। इसके बाद सफेद फूलों से चंद्र देव की पूजा करें। इससे जीवन की परेशानियां दूर होने की कामना की जाती है।

कुंभ राशि के लिए करवा चौथ का उपाय

इस राशि के लोग भगवान श्रीगणेश को तिल से बनी मिठाई का भोग लगाएं। चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए जल में काले तिल मिलाएं और फिर विधि-विधान से पूजा करें।

मीन राशि के लिए करवा चौथ का उपाय

इस राशि के लोग हल्दी की जड़ पर आठ बार ऊं गं गं गं गं गं श्री गजाय नमः लिखकर भगवान श्रीगणेश को अर्पित करें। चंद्रमा की पूजा में पीले फूल चढ़ाएं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर सरगी की थाली कैसे बनाएं? कौन-कौन सी चीजें रखना सबसे जरूरी
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर महिलाएं भूलकर न करें ये 10 गलतियां, नहीं मिलेगा व्रत का पूरा फल!