UP Karwa Chauth Moonrise Time: यूपी में करवा चौथ का चांद कब निकलेगा? लखनऊ से गोरखपुर तक जानें समय

Published : Oct 27, 2026, 03:34 PM IST
Karwa Chauth 2026

सार

Karwa Chauth 2026: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता है। ये व्रत महिला प्रधान है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से पति की उम्र लंबी होती है और परिवार में खुशहाली रहती है।

Karwa Chauth Par Chand Kab Niklega: करवा चौथ का व्रत इस साल 29 अक्टूबर, गुरुवार है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रत रखती हैं। शाम को पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है और चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोला जाता है। उत्तर प्रदेश में चांद निकलने का समय हर शहर में एक जैसा नहीं होगा। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, मेरठ और गोरखपुर जैसे शहरों में चंद्रोदय के समय में अंतर रहेगा।

यूपी के प्रमुख शहरों में करवाचौथ के दिन कब निकलेगा चांद?

29 अक्टूबर 2026 के लिए चंद्रोदय गणना के अनुसार, उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में अनुमानित समय इस प्रकार है...

शहर - चंद्रोदय का समय

लखनऊ में कब निकलेगा चांद- रात 8:06 बजे
कानपुर में कब निकलेगा चांद - रात 8:10 बजे
वाराणसी में कब निकलेगा चांद - रात 8:02 बजे
प्रयागराज में कब निकलेगा चांद - रात 8:06 बजे
गोरखपुर में कब निकलेगा चांद - रात 7:56 बजे
अयोध्या में कब निकलेगा चांद - रात 8:01 बजे
आगरा में कब निकलेगा चांद - रात 8:18 बजे
मथुरा में कब निकलेगा चांद - रात 8:18 बजे
मेरठ में कब निकलेगा चांद - रात 8:14 बजे
अलीगढ़ में कब निकलेगा चांद - रात 8:15 बजे
बरेली में कब निकलेगा चांद - रात 8:08 बजे
मुरादाबाद में कब निकलेगा चांद - रात 8:10 बजे
सहारनपुर में कब निकलेगा चांद - रात 8:11 बजे
मुजफ्फरनगर में कब निकलेगा चांद - रात 8:12 बजे
फिरोजाबाद में कब निकलेगा चांद - रात 8:16 बजे
झांसी में कब निकलेगा चांद - रात 8:20 बजे

क्या पूरे जिले में एक ही समय पर दिखेगा चांद?

नहीं। किसी जिले के मुख्यालय और दूर स्थित कस्बे या गांव में चंद्रमा दिखाई देने के समय में थोड़ा अंतर हो सकता है। इसके अलावा बादल, धुंध, ऊंची इमारतें और मौसम में बदलाव की वजह से चंद्र दर्शन में देरी हो सकती है।

करवा चौथ पर व्रत कब खोलें?

महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देने और चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं। केवल घड़ी में दिए गए समय के आधार पर चंद्र दर्शन मान लेने के बजाय अपने स्थानीय पंचांग और पारिवारिक परंपरा के हिसाब से व्रत खोलें।



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Karwa Chauth Moonrise Time: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में कितने बजे दिखेगा चांद?
करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देते समय पढ़ें ये मंत्र और श्लोक, जानें हिंदी अर्थ