
Karwa Chauth 2026 Upay: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इसे करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल करवा चौथ 29 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। अगर आप भी इस मौके पर अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो राशि के अनुसार ड्रेस का रंग चुन सकती हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, हर राशि के लिए कुछ रंग शुभ माने जाते हैं। आगे जानिए करवा चौथ पर किस राशि की महिलाओं को किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए…
इस राशि की महिलाओं के लिए लाल रंग शुभ माना जाता है। करवा चौथ पर लाल रंग की साड़ी या सूट पहन सकती हैं। यह रंग प्यार, उत्साह और उमंग का प्रतीक माना जाता है।
ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2026: लक्ष्मी नारायण योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, एक्सट्रा इनकम, प्रॉपर्टी और प्रमोशन के योग
इस राशि की महिलाएं सिल्वर या चांदी जैसी चमक वाले रंगों की ड्रेस चुन सकती हैं। इन रंगों को शुभता और शांति से जोड़कर देखा जाता है।
ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2026: कब है करवा चौथ, कब करें पूजा, कितने बजे निकलेगा चांद? जानें पूरी डिटेल
इस राशि की महिलाओं के लिए हरा रंग अच्छा माना जाता है। करवा चौथ पर ग्रीन कलर की साड़ी या सूट पहनने से उनका लुक भी खास लगेगा। ज्योतिष में हरे रंग का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है।
इस राशि की महिलाएं फिरोजी या हल्के नीले रंग के कपड़े पहन सकती हैं। ये रंग शांति और सुकून का एहसास देते हैं। करवा चौथ के लिए इस रंग की ड्रेस एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
इस राशि की महिलाओं के लिए केसरिया और नारंगी रंग शुभ माने जाते हैं। इस करवा चौथ पर इन रंगों की साड़ी या ड्रेस पहनकर अपने लुक में नयापन ला सकती हैं।
इस राशि की महिलाओं के लिए हल्का हरा रंग खास माना जाता है। इस रंग का सूट या साड़ी पहन सकती हैं। मान्यता है कि हरा रंग खुशहाली और सकारात्मकता से जुड़ा होता है।
इस राशि की महिलाएं नारंगी, लाल या कोरल ऑरेंज रंग की ड्रेस पहन सकती हैं। इन रंगों से करवा चौथ के पारंपरिक लुक में खूबसूरत रंग जुड़ सकता है।
इस राशि की महिलाओं के लिए क्रीम और गुलाबी रंग के कपड़े अच्छे रहेंगे। ये रंग उनके करवा चौथ लुक को आकर्षक और सादगी भरा बना सकते हैं।
इस राशि की महिलाएं सफायर येलो या हल्दी जैसे पीले रंग के कपड़े पहन सकती हैं। पीले रंग को खुशी, ऊर्जा और शुभता से जोड़कर देखा जाता है।
इस राशि की महिलाओं के लिए एंटीक व्हाइट, ऑफ व्हाइट और नीले रंग का कॉम्बिनेशन अच्छा विकल्प हो सकता है। इन रंगों को मिलाकर वे एक अलग और आकर्षक लुक तैयार कर सकती हैं।
इस राशि की महिलाएं मिडनाइट ब्लू या रॉयल ब्लू रंग की ड्रेस चुन सकती हैं। गहरे नीले रंग की साड़ी या सूट करवा चौथ के खास मौके पर शानदार लगेगा।
इस राशि की महिलाओं के लिए पीला और इससे मिलते-जुलते रंग शुभ माने जाते हैं। करवा चौथ पर पीले रंग की ड्रेस पहनकर वे अपने पारंपरिक लुक को खास बना सकती हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।