Karwa Chauth Puja Muhurat: करवा चौथ महिलाओं का बहुत ही प्रिय त्योहार है। ये व्रत कार्तिक मास में किया जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं यानी दिन भर कुछ भी खाती-पीती नहीं है। मान्यता है कि ऐसा करने से पति की उम्र लंबी होती है।
Karwa Chauth 2026 Date and Moonrise Time: करवा चौथ हिंदू धर्म के प्रमुख व्रतों में से एक है। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की कामना के साथ व्रत रखती हैं। पूरे दिन व्रत रखने के बाद शाम को भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इसके बाद महिलाएं चंद्रमा के दर्शन करके अर्घ्य देती हैं और व्रत खोलती हैं। आइए जानते हैं इस साल करवा चौथ कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और चांद कितने बजे निकलेगा।
कब है करवा चौथ 2026?
धर्म ग्रंथों के अनुसार करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। इस बार ये तिथि 29 अक्टूबर, गुरुवार को है। इसलिए इसी दिन ये व्रत किया जाएगा। इस दिन बुध और शुक्र तुला राशि में साथ में रहेंगे जिससे लक्ष्मी-नारायण नाम का शुभ योग बनेगा, साथ ही चंद्रमा इस दिन वृषभ राशि में हैं जो इसकी उच्च की राशि है यानी इस राशि में चंद्रमा बहुत शुभ फल देता है।
ये भी पढ़ें-
November 2026 Festival Date: कब है धनतेरस, दिवाली और छठ पूजा? नोट करें नवंबर के व्रत-त्योहारों की डेट
करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त
करवा चौथ के दिन शाम को भगवान श्रीगणेश की पूजा करने की परंपरा है। 29 अक्टूबर को पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 38 मिनिट से शुरू होगा जो 06 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। यानी इस दिन पूजा के लिए महिलाओं को पूरे 1 घंटे 18 मिनट का समय मिलेगा। पूजा को बाद महिलाओं को करवा चौथ की कथा भी जरूर सुननी चाहिए तभी इस व्रत का पूरा फल मिलता है।
ये भी पढ़ें-
Dhanteras 2026 Date: 6 और 7 नवंबर, 2 दिन रहेगी त्रयोदशी तिथि, कब मनाएं धनतरेस? जानें पूजा के मुहूर्त
करवा चौथ पर कितने बजे निकलेगा चांद?
करवा चौथ का व्रत चंद्रमा के दर्शन करने के बाद ही पूरा होता है। चंद्रोदय का समय हर शहर में अलग-अलग हो सकता है। इंदौर में 29 अक्टूबर को चांद निकलने का संभावित समय रात 8:34 से 8:39 बजे के बीच है। वहीं, दिल्ली में चंद्रोदय करीब रात 8:17 बजे होने की संभावना है। आसमान में बादल, धुंध या आसपास ऊंची इमारतें होने पर चांद दिखाई देने में कुछ मिनट की देरी हो सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।





