Dhanteras 2026 Muhurat: हर साल कार्तिक मास में 5 दिनों तक दिवाली उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव की शुरूआत धनतेरस से होती है। धनतेरस से जुड़ी अनेक मान्यताएं प्रचलित हैं। इस दिन धन के देवता कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा विशेष रूप से की जाती है।
Dhanteras 2026 Yam Deepdan Muhurat: दिवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू होता है। हिंदू धर्म में इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा का खास महत्व है। धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन और दूसरी नई चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साल 2026 में धनतेरस की तारीख को लेकर लोगों के मन में सवाल है कि यह पर्व 6 नवंबर को मनाया जाएगा या 7 नवंबर को। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए धनतेरस की सही तारीख क्या है और पूजा के शुभ मुहूर्त की डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2026: क्या है करवा चौथ की सही डेट, 28 या 29 अक्टूबर? जानें पूजा और चंद्रोदय का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर?
पंचांग के अनुसार, धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 6 नवंबर, शुक्रवार की सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी जो 7 नवंबर, शनिवार की सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। चूंकि धनतेरस की पूजा शाम को की जाती है और ये स्थिति 6 नवंबर को बन रही है इसलिए इसी दिन ये पर्व मनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: कब निकलेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
धनतेरस 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, धनतेरस की पूजा शाम को करने की परंपरा है। 6 नवंबर, शुक्रवार को पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 2 मिनट से शुरू होगा जो रात 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। यानी पूजा के लिए आपको 1 घंटे 55 मिनट का समय मिलेगा। इस दौरान आप भगवान धन्वंतरि और भगवान कुबेर की पूजा कर सकते हैं। इस दौरान कईं शुभ योग भी बनेंगे जिससे पूजा का कईं गुना फल आपको मिलेगा।
धनतेरस 2026 दीपदान मुहूर्त
धनतेरस की शाम को अकाल मुहूर्त से बचने के लिए यमराज के निमित्त एक दीपक लगाया जाता है। इसे यम दीपदान कहते हैं। 6 नवंबर को दीप दान का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 32 मिनट से रात 8 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि ऐसा करने से घर-परिवार में किसी की अकाल मृत्यु नही होती।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
