November 2026 Hindu Calendar In Hindi: साल 2026 का 11वां महीना नवंबर बहुत ही खास रहेगा क्योंकि इस महीने में दिवाली, धनतेरस, भाई दूज के साथ-साथ छठ उत्सव भी मनाया जाएगा।

November 2026 Hindu Festival List: अंग्रेजी कैलेंडर का 11वां महीना नवंबर धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने में हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली मनाई जाएगी। साथ ही उत्तर भारत का सबसे प्रमुख त्योहार छठ उत्सव भी इसी महीने में है। चातुर्मास समाप्त होने से विवाह आदि के लिए शुभ मुहूर्त भी इसी महीने से शुरू होंगे। आगे जानिए नवंबर 2026 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा…

ये भी पढ़ें-
Dhanteras 2026 Date: 6 और 7 नवंबर, 2 दिन रहेगी त्रयोदशी तिथि, कब मनाएं धनतरेस? जानें पूजा के मुहूर्त

नवंबर 2026 के व्रत-त्योहार (Fasts and festivals of November 2026)

1 नवंबर, रविवार- अहोई अष्टमी व्रत, पुष्य नक्षत्र
5 नवंबर, गुरुवार- रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी
6 नवंबर, शुक्रवार- धनतेरस, यम दीपदान, प्रदोष व्रत
7 नवंबर, शनिवार- रूप चतुर्दशी, छोटी दिवाली, मासिक शिवरात्रि व्रत
8 नवंबर, रविवार- दिवाली, लक्ष्मी पूजा, श्राद्ध अमावस्या, केदार-गौरी व्रत
9 नवंबर, सोमवार- सोमवती अमावस्या, गोवर्धन पूजा, अन्नकूट
11 नवंबर, मंगलवार- भाई दूज, यम द्वितिया, चित्रगुप्त पूजा
13 नवंबर, शुक्रवार- विनायकी चतुर्थी, छठ व्रत आरंभ
14 नवंबर, शनिवार- पांडव पंचमी
15 नवंबर, रविवार- सूर्य षष्ठी व्रत, डाला छठ
17 नवंबर, मंगलवार- गोपाष्टमी
18 नवंबर, बुधवार- आंवला नवमी, अक्षय नवमी
20 नवंबर, शुक्रवार- देवउठनी एकादशी, भगवान खाटूश्याम अवतार दिवस
21 नवंबर, शनिवार- चातुर्मास समाप्त
22 नवंबर, रविवार- प्रदोष व्रत
23 नवंबर, सोमवार- वैकुंठ चतुर्दशी
24 नवंबर, मंगलवार- त्रिपुरारी पूर्णिमा, स्नान-दान पूर्णिमा
27 नवंबर, शुक्रवार- गणेश चतुर्थी व्रत

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2026: क्या है करवा चौथ की सही डेट, 28 या 29 अक्टूबर? जानें पूजा और चंद्रोदय का समय

5 नहीं 6 दिनों का होगा दिवाली उत्सव

इस दिवाली उत्सव 5 नहीं बल्कि 6 दिनों को होगा। आमतौर पर गोवर्धन पूजा के अगले दिन भाई दूज मनाई जाती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। गोवर्धन पूजा 9 नवंबर को की जाएगी और भाई दूज का पर्व 11 नवंबर को मनाया जाएगा। 10 नवंबर को कोई भी उत्सव नहीं है। इस तरह दिवाली उत्सव 5 नहीं 6 दिनों की रहेगा।

खत्म होगा चातुर्मास, शुरू होंगे शुभ कार्य

20 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर्व मनाया जाएगा। इसके अगले दिन से चातुर्मास समाप्त हो जाएगा और शुभ कार्य जैसे विवाह आदि पर लगी रोक हट जाएगी। 20 नवंबर के बाद विवाह, सगाई और गृह प्रवेश के अनेक मुहूर्त रहेंगे। ये समय खरीदी के लिए भी बहुत शुभ माना गया है।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।