Sharad Purnima Kab Hai: आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहते हैं। इस पर्व से जुड़ी अनेक मान्यताएं और परंपराएं हैं जो इसे और भी खास बनाती हैं। कहते हैं कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी से अमृत टपकता है।

Sharad Purnima 2026 Shubh Muhurat: शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में कुछ देर खीर रखकर उसे खाने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता है कि इस रात चंद्रमा की किरणें अमृत के समान मानी जाती हैं। इसी वजह से कई घरों में दूध और चावल से बनी खीर रातभर चांदनी में रखी जाती है और सुबह पूजा के बाद प्रसाद के रूप में खाई जाती है। इस बार शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जा रही है। ऐसे में जानिए खीर रखने का सही समय, सुबह इसे कब निकालें और मां लक्ष्मी की पूजा का मुहूर्त क्या है।

ये भी पढ़ें-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात करें देवी लक्ष्मी के 108 नामों का जाप, दूर होगी पैसों की तंगी!

शरद पूर्णिमा पर खीर कब रखें?

शरद पूर्णिमा की रात खीर रखने के लिए चंद्रमा निकलने के बाद का समय चुना जा सकता है। 25 अक्टूबर, रविवार को चंद्रोदय शाम करीब 5 बजकर 30 मिनिट पर होने का अनुमान है। अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में अंतर आ सकता है। ऐसे में खीर पहले से बनाकर रख लें और चंद्रमा निकलने के बाद उसे चांदनी में रख दें।

ये भी पढ़ें-
Sharad Purnima Vrat Katha: व्रत के असर से मृत बच्चा हो गया जीवित! पढ़ें शरद पूर्णिमा की ये रोचक कथा

कब लगाएं देवी लक्ष्मी को खीर का भोग?

धर्म ग्रंथों के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात देवी लक्ष्मी धरती पर आती हैं और कौन जाग रहा है, ये देखती हैं। जो लोग जागते हैं, देवी लक्ष्मी उनके घर में निवास करती हैं। इसलिए शरद पूर्णिमा की रात निशीथ काल में लक्ष्मी पूजा का विधान है। इस बार निशीथ काल पूजा मुहूर्त रात 11:40 से 12:31 तक रहेगा। इस दौरान आप देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं तो शुभ रहेगा। भोग लगाने के बाद आप प्रसाद रूप में खीर खा सकते हैं।

शरद पूर्णिमा की रात खीर खुले आसमान में क्यों रखते हैं?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा को औषधियों का स्वामी माना जाता है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होता है और इस रात उसकी किरणों को खास गुणों वाला माना जाता है। मान्यता है कि चांदनी में अमृत जैसा प्रभाव होता है, इसलिए लोग इस रात दूध और चावल से बनी खीर को खुले आसमान के नीचे रखते हैं। अगली सुबह इसे प्रसाद के रूप में खाते हैं। ऐसा विश्वास है कि चांदनी में रखी खीर सेहत के लिए फायदेमंद होती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।