Karwa Chauth Bhajan Lyrics: करवा चौथ पर गाएं ये भजन-गीत, इस त्योहार को बनाएं और भी खास

Published : Oct 29, 2026, 08:15 AM IST
Karwa Chauth Songs Lyrics

सार

Karwa Chauth Bhajan Lyrics In Hindi: करवा चौथ का इंतजार सुहागिन महिलाएं हर साल करती हैं। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं। व्रत और पूजा के साथ करवा चौथ के पारंपरिक गीत गाने की भी खास परंपरा है।

Karwa Chauth Songs Lyrics In Hindi: इस साल करवा चौथ का त्योहार 29 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर महिलाएं पूरे दिन व्रत रखने के बाद शाम को करवा माता और भगवान श्रीगणेश की पूजा करती हैं। पूजा के दौरान भजन और गीत गाने से माहौल भक्तिमय हो जाता है। अगर आप भी करवा चौथ पर गाने के लिए भजन और पारंपरिक गीत ढूंढ रही हैं, तो यहां पढ़ें कुछ खास करवा चौथ भजनों के लिरिक्स…

करवा चौथ के भजन लिरिक्स हिंदी में (Karwa Chauth Bhajan Lyrics In Hindi)

गावो गावो मंगल गीत के आज करवा चौथ है
वर मांगो अमर हो सुहाग खुल जाये अपने भाग
काम होना पिया जी के प्रीत के आज करवा चौथ है
अर्क करो और दीप जलाओ गोरी के आछात से सिंदूर चढ़ावो
दही पतासा के भोग लगावो
कही शुभ घडी जाए ना बीत के आज करवा चौथ है
मांगो असीस खिले घर आँगन देखु जहा बस देखु मैं साजन
गाड़ी करदो ऐसी प्रीत हैं के आज करवा चौथ है
गावो गावो मंगल गीत के आज करवा चौथ है

करवा चौथ के स्पेशल भजन (Karwa Chauth Special Songs)

चौथ माँ की महिमा है निराली
सुहाग वर मैया देने वाली
चौथ माँ की महिमा है निराली
मैया मेरी बिंदिया अमर रखना
मैया मेरी मांग मोतियों से भरना
मैया तेरी पूजा है निराली
सुहाग वर मैया देने वाली
मैया मेरा चुड़ला अमर रखना
मैया मेरी महंदी लाल रखना
मैया तेरी पूजा है निराली
सुहाग वर मैया देने वाली
मैया मेरी पायल अमर रखना
मैया मेरे बिछुआ अमर रखना
मैया मेरी महावर लाल रखना
मैया तेरी पूजा है निराली
सुहाग वर मैया देने वाली
मैया सबकी जोड़ी अमर रखना
मैया सबके सिर पर हाथ रखना
मैया तेरी पूजा है निराली
सुहाग वर मैया देने वाली

करवा चौथ के फेमस गीत (Karwa Chauth Ke Famous Geet)

आज है करवा चौथ
सखी री माँग ले सुख का दान
अपने सपनो के स्वामी का
धर कर मन्न में ध्यान
जनम जनम तक मांग का
तेरी रंग पडे ना फिका
जब तक चमके चाँद
सितारे तब तक चमके टिका
बंधे रहे मनभाते
प्रीतम के प्राणों से प्राण
आज है करवा चौथ
सखी री माँग ले सुख का दान
आज है करवा चौथ सखी री
जो कोई मांगे आज लगन
से युग युग का सुख पाये
साथ सफल हो प्रेम अमर
हो जीवन में रास आये

करवा चौथ के सुपरहिट गीत (Karwa Chauth Ke Superhit Bhajan)

गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले
गौरा के माथे पर टीका सोहे
गौरा के माथे पर टीका सोहे
और बिंदिया है लालम लाल चलो सखी लेने चले
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले…
गौरा के कानों में कुंडल सोहे
गौरा के कानों में कुंडल सोहे
और लाली है लालम लाल चलो सखी लेने चले
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले…
गोरा के हाथों में कंगना सोहे
गौरा के हाथों में कंगना सोहे
और मेहंदी है लालम लाल चलो सखी लेने चलें
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले…
गौरा के पैरों में पायल सोहे
गौरा के पैरों में पायल सोहे
और महावर है लालम लाल चलो सखी लेने चलें
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले…
गौरा के अंगों पर लहंगा सोहे
गौरा के अंगों पर लहंगा सोहे
और चुनरी है लालम लाल चलो सखी लेने चले
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले…
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले


करवा चौथ के फेमस भजन (Karwa Chauth Ke Famous Bhajan)

करवा चौथ का दिन आया,
चंदा अम्बर पे छाया है ।
सज धज के अपनी सजनी का,
रूप सांवरिया को भाया है ।।
मेरे साजना मेरी उम्र भी,
लग जाए तुझको ।
दुआएं माँगे कंगना,
मेरे साजना ।।
मेरे हाथों में संग मेहंदी के,
रंग तेरा सजता ।
चाँद जो देखूं छलनी के पीछे,
चेहरा तेरा दीखता ।।
मेरे साजना,
मेरे साजना, मेरी उम्र भी,
लग जाए तुझको ।
दुआएं माँगे कंगना,
मेरे साजन ।।
तेरी पसंद की चूड़ी पहनी,
तेरे नाम की मेहंदी रचाई ।
तेरी प्रीत की चुनर ओढ़ी,
तेरी याद की बिंदिया लगाईं ।।
तेरी पसंद की चूड़ी पहनी,
तेरे नाम की मेहंदी रचाई ।
तेरी प्रीत की चुनर ओढ़ी,
तेरी याद की बिंदिया लगाईं ।।
मेरे साजना,
मेरे साजना मेरी उम्र भी,
लग जाए तुझको ।
दुआएं माँगे कंगना,
मेरे साजना ।।
करवा चौथ का दिन आया,
चंदा अम्बर पे छाया है ।
सज धज के अपनी सजनी का,
रूप सांवरिया को भाया है ।।
तेरी ही धुन मैं गाऊं,
मैं सातों जनम तुझे पाऊं ।
जब जब धरती पे आऊं,
तेरी ही दुल्हन बन जाऊं ।।
तेरी ही धुन मैं गाऊं,
मैं सातों जनम तुझे पाऊं ।
जब जब धरती पे आऊं,
तेरी ही दुल्हन बन जाऊं ।।
मेरे साजना,
मेरे साजना मेरी उम्र भी,
लग जाए तुझको ।
दुआएं माँगे कंगना,
मेरे साजना ।।
करवा चौथ का दिन आया,
चंदा अम्बर पे छाया है ।
सज धज के अपनी सजनी का,
रूप सांवरिया को भाया है ।।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Delhi-Mumbai Me Chand Kab Niklega: करवा चौथ पर दिल्ली और मुंबई में चंद्रोदय का समय क्या है?
Aaj Chand Kitne Baje Nikalega: करवा चौथ पर कैसे दें चंद्रमा को अर्घ्य? जानें चंद्रोदय का समय, मंत्र और आरती