Libra Zodiac Wealth Tips: तुला राशि वाले शुक्रवार को ऐसे करें पूजा, सुख-समृद्धि का बढ़ सकता है योग

Published : Sep 07, 2026, 10:58 AM IST
Libra Zodiac Wealth Tips

सार

Libra Horoscope: तुला राशि वालों के लिए शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा और शुक्र ग्रह से जुड़े कौन-से उपाय शुभ माने जाते हैं? जानें धन-समृद्धि से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं।

तुला राशि (Libra) ज्योतिष चक्र की सातवीं राशि मानी जाती है। इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। ज्योतिष के अनुसार शुक्र को सुख-सुविधा, सौंदर्य, ऐश्वर्य और भौतिक सुखों से जोड़कर देखा जाता है। अगर आपकी राशि तुला है, तो मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आपको शुक्रवार के दिन विशेष पूजा करनी चाहिए। पूजा करने से धन, वैभव और समृद्धि का आगमन होगा। जानिए मां लक्ष्मी की पूजा और शुक्र से जुड़े उपाय क्या हैं।

तुला राशि के जातक ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा

  • तुला राशि के जातक शुक्रवार के दिन घर के पूजा स्थान की सफाई करें।सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें।
  • मां लक्ष्मी की तस्वीर या प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाकर पूजा करें।
  • मां लक्ष्मी को उनके पसंदीदा फूल कमल या सफेद फूल चढ़ाकर अराधना करें।
  • भोग के रूप में खीर, मिश्री या दूध से बनी मिठाई चढ़ाएं।
  • “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप जरूर करें।
  • तुला राशि वाले मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा साथ करें। धन-समृद्धि के लिए ये जरूरी माना गया है।

और पढ़ें: Aja Ekadashi Vrat Katha: राजा को कैसे मिला खोया राज्य और परिवार? पढ़ें अजा एकादशी की ये रोचक कथा

शुक्र ग्रह को मजबूत बनाने की विधि

  • ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार शुक्र ग्रह का संबंध सफेद रंगों से बताया गया है। अगर आपका शुक्र कमजोर है, तो इस दिन चावल, दूध, दही, मिश्री या सफेद वस्त्र आदि का दान अपनी समर्थ्य के अनुसार करें।
  • शुक्र मंत्र का जाप करके भी शुक्र ग्रह को मजबूत बनाया जा सकता है।
  • कुंडली में शुक्र की वास्तविक स्थिति जानिए और उसके बाद ज्योतिष से जानकारी लेने के बाद रत्न या विशेष उपाय करें।
  • तुला राशि के जातक शुक्रवार को मां लक्ष्मी की श्रद्धापूर्वक पूजा करें, अपनी क्षमता के अनुसार दान करें और सकारात्मक भाव के साथ भगवान का स्मरण करें। धन लाभ के लिए सिर्फ पूजा ही पर्याप्त नहीं है। आपको आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मेहनत, सही वित्तीय योजना और समझदारी की भी जरूरत है।

Disclaimer

इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

और पढ़ें: Bach Baras Kab Hai: क्यों करते हैं बछ बारस व्रत, इस दिन महिलाएं क्या खाएं-क्या नहीं? जानें जरूरी नियम

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bach Baras Kab Hai: क्यों करते हैं बछ बारस व्रत, इस दिन महिलाएं क्या खाएं-क्या नहीं? जानें जरूरी नियम
Ekadashi Kab Hai: कब करें अजा एकादशी व्रत 2026? जानें पारण की डेट और शुभ मुहूर्त