
Maa Durga Aarti Lyrics in Hindi: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज, 19 मार्च, गुरुवार से हो गई है और समापन 27 मार्च को नवमी तिथि के साथ होगा। आज से लेकर पूरे नौ दिनों तक नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की अराधना की जायेगी। बता दें कि नवरात्रि में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा के साथ ही माता की आरती का भी विशेष महत्व है। नवरात्रि में हर दिन मां दुर्गा की पूजा के बाद घी के दीए प्रज्जवलित कर आरती करने से माता प्रसन्न होती हैं और अपने भक्त की मनोकामना पूर्ण करती हैं। यदि आप भी इस चैत्र नवरात्र मां दुर्गा का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें मां दुर्गा की आरती- जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी...।
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी॥ ओम जय अंबे गौरी
मांग सिन्दूर विराजत, टीको मृगमद को।
उज्जवल से दोउ नैना, चन्द्रवदन नीको॥ ओम जय अंबे गौरकनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला, कण्ठन पर साजै॥ ओम जय अंबे गौरी
केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्परधारी।
सुर-नर-मुनि-जन सेवत, तिनके दुखहारी॥ ओम जय अंबे गौरी
कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती। कोटिक चन्द्र दिवाकर,
सम राजत ज्योति॥ ओम जय अंबे गौरी
शुम्भ-निशुम्भ बिदारे, महिषासुर घाती। धूम्र विलोचन नैना,
निशिदिन मदमाती॥ ओम जय अंबे गौरी
चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे।
मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे॥ ओम जय अंबे गौरी
ब्रहमाणी रुद्राणी तुम कमला रानी।
आगम-निगम-बखानी, तुम शिव पटरानी॥ ओम जय अंबे गौरी
चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरूं।
बाजत ताल मृदंगा, अरु बाजत डमरु॥ ओम जय अंबे गौरी
तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता।
भक्तन की दु:ख हरता, सुख सम्पत्ति करता॥ ओम जय अंबे गौरी
भुजा चार अति शोभित, वर-मुद्रा धारी।
मनवान्छित फल पावत, सेवत नर-नारी॥ ओम जय अंबे गौरी
कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती।
श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति॥ ओम जय अंबे गौरी
श्री अम्बेजी की आरती, जो कोई नर गावै।
कहत शिवानन्द स्वामी, सुख सम्पत्ति पावै॥ ओम जय अंबे गौरी, ओम जय अंबे गौरी
जोर से बोलो जय माता दी, सारे बोले जय माता दी। बोल सांचे दरबार की जय
नवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो मां दुर्गा की आराधना के लिए समर्पित होता है। इन नौ दिनों में देवी के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है, जो शक्ति, साहस और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं। यह पर्व आत्मशुद्धि, भक्ति और संयम का संदेश देता है। नवरात्रि के दौरान व्रत, पूजा और गरबा-डांडिया जैसे आयोजन होते हैं, जो श्रद्धा और उत्साह को दर्शाते हैं।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।