Maghi Purnima 2026: धर्म ग्रंथों में माघ मास का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने की पूर्णिमा भी बहुत खास होती है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने और जरूरतमंदों को दान देने की परंपरा है। प्रयागराज का माघ मेला भी इसी दिन समाप्त होता है।
Maghi Purnima 2026 Date-Shubh Muhurat: हिंदू पंचांग के अंतिम महीने का नाम माघ है। इस महीने की पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा मघा नक्षत्र में होता है, इसलिए इस महीने का नाम माघ है। माघ मास के दौरान प्रयागराज में एक महीने तक साधु-संत और भक्त गंगा किनारे कुटिया बनाकर रहते हैं। इसे कल्पवास कहते हैं। माघ मास की पूर्णिमा पर ये कल्पवास समाप्त होता है। इसलिए माघी पूर्णिमा का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। जानें साल 2026 में कब है माघी पूर्णिमा, इस दिन के शुभ मुहूर्त और उपाय…
पंचांग के अनुसार माघ मास की पूर्णिमा तिथि 1 फरवरी, रविवार की सुबह 05 बजकर 52 मिनिट से शुरू होगी, जो 02 फरवरी, सोमवार की सुबह 03 बजकर 39 मिनिट तक रहेगी। चूंकि पूर्णिमा तिथि का सूर्योदय 1 फरवरी को होगा, इसलिए इसी दिन माघी पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा और व्रत-स्नान आदि किया जाएगा। इस दिन रवि और सर्वार्थसिद्धि योग दिन भर रहेगा।
1 फरवरी, रविवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 34 मिनिट से शुरू होगा जो 06 बजकर 22 मिनिट तक रहेगा। ये समय पूर्णिमा स्नान के लिए श्रेष्ठ है। इस दिन के अन्य मुहूर्त इस प्रकार हैं- सुबह 08:33 से 09:55 तक सुबह 09:55 से 11:17 तक दोपहर 12:18 से 01:02 तक
45
माघी पूर्णिमा पर क्या करें?
1. माघी पूर्णिमा पर किसी पवित्र नदी में स्नान कर जरूरतमंदों को दान करें। 2. पूर्णिमा तिथि पर भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने का विशेष महत्व है। 3. जिसकी कुंडली में चंद्रमा अशुभ स्थिति में हो, उन्हें इस दिन चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए। 4. धन लाभ की इच्छा हो तो पूर्णिमा पर देवी लक्ष्मी की पूजा भी करनी चाहिए।
55
माघी पूर्णिमा पर क्या न करें?
1. माघी पूर्णिमा पर तामसिक भोजन जैसे मांसाहार करने से बचें। संभव हो तो प्याज-लहसुन भी न खाएं। 2. किसी भी तरह का नशा माघी पूर्णिमा पर न करें। ऐसा करना अशुभ होता है। 3. माघी पूर्णिमा पर अगर कोई भिक्षुक कुछ मांगने आए तो उसे खाली हाथ न लौटाएं। 4. माघी पूर्णिमा पर ब्रह्मचर्य का पालन करें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।