Mahabharata Facts: गांधारी के सामने भीम ने किया था खुलासा, कैसे पिया दु:शासन का खून?

Published : May 28, 2026, 03:58 PM IST
Mahabharata Interesting Facts

सार

Mahabharata Interesting Facts: भीम ने दु:शासन का रक्त पीने की प्रतिज्ञा क्यों ली थी?कौरव सभा में द्रौपदी के साथ क्या हुआ था? क्या भीम ने सचमुच दु:शासन का खून पिया था? युद्ध के बाद गांधारी ने भीम से क्या सवाल पूछा था?

Untold Stories of the Mahabharata: महाभारत में ऐसे अनेक रहस्य छिपे हैं जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। ये बात ये तो सभी जानते हैं कि युद्ध के दौरान भीम ने दु:शासन का वध कर दिया और अपनी प्रतिज्ञा का अनुसार उसका खून भी पिया था। लेकिन ये अधूरा सच है। स्वयं भीम ने इस घटना की सच्चाई गांधारी को बताई थी। जिसे सुनकर उनका क्रोध शांत हो गया था। आगे जानिए क्या है भीम द्वारा दु:शासन के खून पीछे की सच्चाई…

ये भी पढ़ें-
Adhik Maas Purnima 2026: अधिक मास पूर्णिमा का व्रत कब करें? जानें सही डेट और मुहूर्त

भीम ने ली थी दु:शासन का खून पीने की प्रतिज्ञा

कौरव सभा में जब दुर्योधन के कहने पर दु:शासन पांडवों की द्रौपदी को घसीसते हुए लाया और भरी सभा में उसका चीरहरण किया तो भीम ने उसी समय क्रोधित होकर ये प्रतिज्ञा ली थी कि वे युद्ध में दु:शासन का वध करेंगे और उसकी छाती का रक्त पिएंगे। भीम की प्रतिज्ञा सुनकर पूरी सभा में सन्नाटा छा गया था। भीष्म के बाद भीम की इस प्रतिज्ञा को सबसे भीषण माना जाता है।

ये भी पढ़ें-
June 2026 Hindu Calendar: जून में कब है सोमवती अमावस्या और निर्जला एकादशी? जानें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की डिटेल

भीम ने पूरी की अपनी प्रतिज्ञा

कुरुक्षेत्र युद्ध में जब भीम और दु:शासन आमने-सामने आए, तब भीम ने गदा युद्ध में उसे पराजित कर दिया। और दु:शासन का सीना चीरकर उसका खून पिया था। ये दृश्य देखकर पूरी कौरव सेना में खलबली मच गई है। सभी लोग भीम के इस रूप को देखकर डरकर इधर-उधर भागने लगे थे। इसके बाद भीम ने दु:शासन के खून से द्रौपदी के बाल भी धोए थे।

गांधारी के सामने भीम ने किया खुलासा

युद्ध समाप्त होने के बाद जब पांडव हस्तिनापुर गए थो गांधारी उनसे बहुत क्रोधित थी। गांधारी की नजर पड़ते ही युधिष्ठिर के पैरों के नाखून काले पड़ गए थे। ये देख किसी की भी हिम्मत गांधारी के पास जाने की नहीं हुई। बाद में श्रीकृष्ण ने गांधारी को समझाया और उनका क्रोध शांत किया। जब गांधारी ने भीम से पूछा कि उसने दु:शासन का खून क्यों पिया तो भीम ने बताया कि दु:शासन का उनके दांतों से नहीं गया। सिर्फ प्रतिज्ञा पूरी करने के लिए उन्होंने ऐसा किया था।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Adhik Maas Purnima 2026: अधिक मास पूर्णिमा का व्रत कब करें? जानें सही डेट और मुहूर्त
अजमेर के जन्नती दरवाज़े में छिपा ऐसा क्या रहस्य, जिसे देखने सुबह 4 बजे से लगीं कतारें, विदेश से आए मुसलमान