इस साल लगेंगे 2 सूर्यग्रहण और 2 चंद्रग्रहण, जानिए 2022 की प्रमुख खगोलीय घटनाएं

Published : Jan 04, 2022, 01:42 PM ISTUpdated : Jan 04, 2022, 01:57 PM IST
इस साल लगेंगे 2 सूर्यग्रहण और 2 चंद्रग्रहण, जानिए 2022 की प्रमुख खगोलीय घटनाएं

सार

2022 का आगाज हो चुका है। यह साल कुछ आश्चर्यजनक खगोलीय घटनाओं का गवाह बनेगा, क्योंकि इस साल दो सूर्यग्रहण, दो चंद्रग्रहण, और उल्का की बारिशें समेत कई घटनाएं देखने को मिलेंगी.   

नई दिल्ली : यह साल मानवजाति के लिए बहुत ही दुर्लभ और इतिहास में दर्ज होने वाला साल होगा। क्योंकि इस साल दुनियाभर के लोग दो चंद्रग्रहण और दो सूर्यग्रहण, उल्‍काओं की बारिश और पांच सबसे चमकीले पड़ोसी ग्रह एक समूह में दिखाई देंगे। आज हम 2022 की ऐसी की कुछ ऐसी आश्चर्यजनक खगोलीय घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने कैलेंडर पर अंकित कर सकते हैं....

2022 की पहली उल्का वर्षा
नए साल का आगाज हो चुका है। इस वर्ष का स्वागत प्रकृति अपने अंदाज में करने जा रही है। दरअसल, चार जनवरी की रात्रि आकाश से उल्‍काओं की बारिश होगी। खास बात यह है कि इसमें प्रति घंटे 25 से 100 उल्कापात नजर आएंगे।

शुक्र, मंगल और शनि बनाएंगे त्रिकोण
अगले आने वाले हफ्तों में शुक्र, मंगल और शनि त्रिकोणीय समूह में एक साथ एकत्रित होंगे। ये ग्रह 1 अप्रैल तक बदलते कोणों के साथ त्रिकोण बनाएंगे, अप्रैल की शुरुआत में शनि मंगल से जुड़ जाएगा और दोनों 3 से 5 अप्रैल के बीच सीधे एक दूसरे के बगल में दिखाई देंगे। 4 अप्रैल को दोनों ग्रह एक साथ निकटतम होंगे।

30 अप्रैल को साल का आंशिक सूर्य ग्रहण 
इस साल आपको दो सूर्य ग्रहण देखने को मिलेंगे। 2022 का पहला आंशिक सूर्यग्रहण (Surya Grahan 2022 Date) तीस अप्रैल यानी शनिवार को लगने जा रहा है। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण देश में नहीं दिखेगा, लेकिन उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत और अटलांटिक महासागर के दक्षिणी हिस्सों में ग्रहण देखने को मिल सकता है, भारतीय समय के मुताबिक यह रात करीब 12:15 पर शुरू होकर सुबह 4:07 पर खत्म होगा। यह ग्रहण तकरीबन 4 घंटे का रहेगा।

2022 की दूसरी उल्का वर्षा
इस वर्ष दूसरी बार आपको उल्काओं बारिश पांच मई की सुबह देखने को मिलेगी, उल्काओं की वर्षा के दौरान उल्का नक्षत्र कुंभ राशि से निकलते हुए दिखाई देंगे, जो दक्षिणपूर्वी क्षितिज के आस-पास दिखाई देंगे।

शुक्र-बृहस्पति की युति 
इस वर्ष बृहस्पति और शुक्र इतने निकट होंगे कि वे आकाश में विलीन हो सकते हैं। 30 अप्रैल को बृहस्पति सूर्योदय से पहले चमकीले ग्रह शुक्र के करीब से गुजरेगा, यह घटना सुर्य के करीब होगी, इसको हर व्यक्ति देखना चाहेगा। 

साल का पहला चंद्र ग्रहण 
इस साल आपको दो सूर्य ग्रहण की तरह दो चंद्र ग्रहण भी देखने को मिलेगा। 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने जा रहा है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, हालांकि, यह देश में नहीं दिखेगा। भारतीय समयानुसार, यह सुबह करीब 7.57 पर शुरू होगा और 11.25 पर खत्म हो जाएगा।  यह चंद्र ग्रहण पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका के पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में, दक्षिणी अमेरिका, अंटार्कटिका, अटलांटिक और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।

18 जून से 27 जून के बीच पृथ्वी से दिखेंगे ये छह ग्रह
18 जून से 27 जून के बीच पृथ्वी से आप बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि और संभवतः यूरेनस को अपनी आखों से देख सकते हैं। बता दें कि 18 जून से 27 जून के बीच चंद्रमा इनमें से हर ग्रह के करीब से गुजरेगा। 

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण
साल का दूसरा आंशिक सूर्यग्रहण दिवाली के दूसरे दिन यानी 25 अक्टूबर को  लगने जा रहा है। यह भारत में भी दिखेगा। इसलिए इसका धार्मिक महत्व भी रहेगा, लेकिन दिवाली पर होने वाली लक्ष्मी पूजा पर इसका असर नहीं रहेगा।  भारतीय समयानुसार, यह दोपहर करीब 02:28 पर शुरू होकर शाम 6:32 पर खत्म होगा। ग्रहण यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, पश्चिम एशिया, उत्तरी अटलांटिक महासागर, उत्तरी हिंद महासागर में दिखाई देगा। 

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 
7 और 8 नवंबर, 2022 की रात साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।  यह भारत में भी दिखाई देगा। इसलिए इसका धार्मिक महत्व भी रहेगा, यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार, दोपहर करीब 2:38 पर शुरू होगा और शाम 6:19 तक रहेगा। यह भारत के अतिरिक्त उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में दिखाई देगा। 

यह भी पढ़ें- 5 से 11 जनवरी तक अस्त रहेगा शुक्र ग्रह, शुभ प्रभाव में आएगी कमी लेकिन इन 3 राशि वालों को होगा फायदा

साल 2022 का अप्रैल रहेगा बहुत खास, इस महीने में 4-5 नहीं बल्कि पूरे 9 ग्रह बदलेंगे राशि

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम