Life Management: आश्रम से सामान उठाकर चोर जाने लगा तो संत की नींद खुल गई…संत ने चोर को सामने देख क्या किया?

Published : Jan 04, 2022, 10:39 AM IST
Life Management: आश्रम से सामान उठाकर चोर जाने लगा तो संत की नींद खुल गई…संत ने चोर को सामने देख क्या किया?

सार

एक कहावत है खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है यानी हम जिस व्यक्ति के साथ रहते हैं, उसी के अनुसार हमारा आचरण भी हो जाता है। यदि हम किसी बुरे स्वभाव वाले व्यक्ति के साथ रहते हैं तो हमारे अंदर भी उसके दुगुर्ण आ सकते हैं।

उज्जैन. अगर हम किसी अच्छे गुणों वाले व्यक्ति की संगति करते हैं तो उसकी अच्छाइयों से हम भी प्रभावित होते हैं। यही बात बुरे गुणों वाले व्यक्ति के साथ रहने पर भी लागू होती है। Asianetnews Hindi Life Management सीरीज चला रहा है। इस सीरीज के अंतर्गत आज हम आपको ऐसा प्रसंग बता रहे हैं जिसका सार यही है हमें हमेशा अच्छे विचारों वाले लोगों के साथ रहना चाहिए।
 

संत के आश्रम में घुस गया चोर
किसी जंगल में एक संत रहते थे। वे बहुत निर्मल स्वभाव के थे। उनके मन में किसी भी तरह की बुरी भावनाएं नहीं थीं। एक बार एक चोर रात के समय उनके आश्रम में घुस गया। चोर ने बहुत सा सामान अपनी गठरी में बांध लिया। तभी संत की नींद खुल गई। उन्होंने देखा तो चोर उनका पूरा सामान ले जाना चाहता है, लेकिन वजन अधिक होने के कारण वो गठरी नहीं उठा पा रहा है।  
ये देख संत ने चोर से कहा कि कहा कि “भाई ये सब सामान मेरे किसी काम का नहीं है, तू डर मत, आराम से ये सामान ले जा। मैं गठरी उठाने में तेरी मदद कर देता हूं।” ये सुनकर चोर हैरान हो गया, लेकिन वह कुछ बोला नहीं। वहीं खड़ा रहा।
संत उठे और उन्होंने गठरी उठाने में चोर की मदद की। चोर सारा सामान लेकर अपने घर पहुंचा और पूरी बात अपनी पत्नी को बता दी। पत्नी ने उससे कहा कि आपने ये क्या अनर्थ कर दिया। एक भोले-भाले संत के यहां चोरी की। ये तो महापाप हो गया है। आप अभी जाकर ये सारा संत को वापस देकर आओ।
पत्नी की बातें सुनकर चोर को भी पछतावा हुआ। वह तुरंत ही आश्रम गया और सारा सामान संत को लौटा दिया और क्षमा याचना की। संत ने उसे क्षमा कर दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने चोरी न करने का संकल्प ले लिया और वहीं आश्रम में रहकर सेवा करने लगा। संत की अच्छे आचरण की वजह से एक चोर का हृदय परिवर्तन हो गया।

लाइफ मैनेजमेंट
मनुष्य अपने आस-पास के लोगों से बहुत जल्दी प्रभावित होता है। हम जैसे लोगों के साथ रहते हैं, वैसे ही हमारे विचार भी हो जाते हैं। इसलिए अच्छे और निर्मल मन वाले लोगों के साथ रहें ताकि उनके अच्छे गुण हमारे भीतर भी आ सकें।

 

ये खबरें भी पढ़ें...
 

Life Management: खिलौने वाले के पास 3 एक जैसे पुतले थे, तीनों की कीमत अलग थी...क्या थी उन पुतलों की खासियत?
 

Life Management: सेठ लड़के की बुरी आदतों से परेशान था, संत ने उसे बुलाया और पौधे उखाड़ने को कहा…फिर क्या हुआ?

Life Management: वैद्य की दवा से महिला का गुस्सा हो गया कम…बाद में सच्चाई जानकर महिला हैरान रह गई

Life Management: गुरु ने शिष्य को दिया खास दर्पण, शिष्य ने उसमें गुरु को देखा तो चौंक गया…क्या था उस दर्पण में


Life Management: महिला ने पूछा सुख का मार्ग, संत ने कहा- कल बताऊंगा…अगले दिन जब संत आए तो महिला ने क्या किया?

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम