Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर किसकी करें पूजा? जानें मंत्र, मुहूर्त और उपाय

Published : Jan 17, 2026, 12:12 PM IST

Mauni Amavasya 2026: इस बार 18 जनवरी, रविवार को मौनी अमावस्या रहेगी। इस तिथि को बहुत ही खास माना गया है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने और जरूरतमंदों तो दान करने का विशेष महत्व है।

PREV
14
मौनी अमावस्या 18 जनवरी को

Mauni Amavasya 2026 Par Kiski Puja Kare: साल भर में जो 12 अमावस्या आती है, उनमें से माघ मास की अमावस्या का विशेष महत्व है। इसे मौनी अमावस्या कहते हैं। मौनी अमावस्या के बारे में अनेक धर्म ग्रंथों और पुराणों में लिखा गया है। इस बार मौनी अमावस्या का संयोग 18 जनवरी, रविवार को बन रहा है। इस दिन किसकी पूजा करनी चाहिए, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है, आगे जानिए…

24
मौनी अमावस्या 2026 शुभ मुहूर्त

सुबह 08:35 से 09:55 तक
सुबह 09:55 से 11:16 तक
दोपहर 12:15 से 12:58 तक
दोपहर 01:57 से 03:18 तक

34
मौनी अमावस्या पूजा विधि-मंत्र

- मौनी अमावस्या पर महादेव की पूजा करना सबसे श्रेष्ठ है क्योंकि वही सबसे प्राणियों के ईश्वर हैं। इस दिन सुबह शिवलिंग का जल से अभिषेक करें। इसके बाद गाय के दूध से अभिषेक कर पुन: जल से अभिषेक करें।
- शिवलिंग पर फूलों की माला पहनाएं। अबीर, गुलाल, चावल, आदि चीजें एक-एक करके चढ़ाएं। पूजा करते समय ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। अपनी इच्छा अनुसार महादेव को भोग लगाएं।
- संभव हो तो शिवजी के किसी स्त्रोत का पाठ करें। इसके बाद विधि-विधान से महादेव की आरती करें। मन में कोई इच्छा हो तो वह भी बोल सकते हैं। इस तरह पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

44
मौनी अमावस्या पर कौन-से उपाय करें?

1. अमावस्या पितरों की तिथि है, इसलिए इस दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण आदि करें।
2. मौनी अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान का विशेष महत्व है। ऐसा न कर पाएं तो घर पर ही स्नान मंत्र बोलकर नहाएं।
3. मौनी अमावस्या पर दान करना बहुत शुभ माना गया है। इस दिन जरूरतमंदों को दान जरूर करें।
4. संभव हो तो मौनी अमावस्या पर मौन व्रत रखें और सात्विक भोजन कर भगवान के मंत्रों का जाप करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


 

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Photos on

Recommended Stories