
Powrefull Mantra: धर्म ग्रंथों में अनेक ऐसे मंत्र बताए गए हैं, जो किसी की भी किस्मत चमका सकते हैं। इन मंत्रों को बोलने का समय भी निश्चित है। कहा जाता है कि अगर सुबह उठते ही एक खास मंत्र बोल जाए तो दिन भर पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और कुछ ही दिनों में सौभाग्य में वृद्धि होने लगती है। इस मंत्र का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में भी बताया गया है। आगे जानिए कौन-सा है वो मंत्र और जाप कैसे करें, साथ ही इससे मिलने वाले फायदों के बारे में…
ये भी पढ़ें-
Numerology: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा या नहीं? डेट ऑफ बर्थ से जानें जवाब
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों को देखकर नीचे लिखा मंत्र बोलना चाहिए—
कराग्रे वसते लक्ष्मीः। करमध्ये सरस्वती।
करमूले तु गोविन्दः। प्रभाते करदर्शनम्॥
अर्थ- हाथों के अग्रभाग में माता लक्ष्मी, मध्य भाग में माता सरस्वती और मूल भाग में भगवान विष्णु का निवास है। इसलिए सुबह उठकर हाथों का दर्शन करना और इस मंत्र का स्मरण करना अत्यंत शुभ माना गया है।
ये भी पढ़ें-
Gemstone: करनी है लव मैरिज तो पहनें ये रत्न, फटाफट बनेंगे प्रेम विवाह के योग!
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी की कृपा से ही हमें धन, संपत्ति की प्राप्ति होती है। वहीं माता सरस्वती ज्ञान, बुद्धि और विवेक प्रदान करती हैं। भगवान विष्णु जीवन में हर तरह के सुख हमें प्रदान करते हैं और दुर्भाग्य दूर करते हैं। इस एक मंत्र से इन तीनों देवी-देवताओं की स्तुति हो जाती है। इसलिए ऐसा कहते हैं कि सुबह-सुबह ये मंत्र बोलने से दिन भर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सौभाग्य और सफलता भी प्राप्त होती है।
सुबह जैसे ही नींद खुले तो बिस्तर से नीचे पैर न रखें। पहले दोनों हथेलियों को जोड़कर ध्यानपूर्वक देखें और श्रद्धा भाव से इस मंत्र को बोलें। इसके बाद भगवान का स्मरण करते हुए दैनिक कामों की शुरुआत करें। पूरा मंत्र बोलने में लगभग 10 सेकंड का समय लगता है, लेकिन इसका महत्व बहुत अधिक माना गया है। नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से दुर्भाग्य दूर होता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।