Nag Panchami 2026: कालसर्प दोष बिगाड़ रहा काम? नागपंचमी पर करें ये 10 उपाय, मिलने लगेगा किस्मत का साथ

Published : Aug 14, 2026, 11:31 AM IST
Nag Panchami 2026

सार

Nag Panchami 2026 Date: हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सर्प देवता की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Nag Panchami 2026 Kalsarp Dosh Upay: ज्योतिष शास्त्र में कुंडली में बनने वाले कईं अशुभ दोषों के बारे में बताया गया है, कालसर्प दोष भी इनमें से एक है। जिसकी कुंडली में ये दोष होता है, उसे अपने जीवन में अनेक बाधाओं, मानसिक तनाव और आर्थिक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। नागपंचमी पर यदि कुछ खास उपाय किए जाएं तो इसके अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है। इस बार नागपंचमी का पर्व 17 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। सोमवार को नागपंचमी होने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। आगे जानें कालसर्प दोष के उपाय…

ये भी पढ़ें-
रक्षाबंधन के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, क्या भारत में मान्य होगा सूतक? जानें राखी पर कितना पड़ेगा असर

Shiv Chalisa Lyrics In Hindi: सावन में करें शिव चालीसा का पाठ, जानें सही समय, लाभ और जरूरी नियम

नागपंचमी पर करें ये 10 उपाय

1. नागपंचमी के दिन नागदेवता का पूजन कर दूध, सफेद पुष्प और खीर अर्पित करें। ऐसा करने से राहु-केतु से जुड़े दोषों में राहत मिलने की मान्यता है।
2. चांदी या तांबे से बनी नाग-नागिन की प्रतिमा का विधिपूर्वक पूजन करें। इसके बाद उसे किसी नदी या तालाब में विसर्जित करें।
3. दूध, चावल, मिश्री, सफेद कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करने से भी कालसर्प दोष का अशुभ प्रभाव कम हो सकता है।
4. भगवान शिव के मंदिर में तांबे की नाग प्रतिमा चढ़ाने से कालसर्प दोष के अशुभ प्रभाव कम होने की मान्यता है।
5. नागपंचमी पर नवनाग स्तोत्र का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यदि स्वयं पाठ न कर सकें तो किसी विद्वान से भी करवाया जा सकता है।
6. राहु और केतु से संबंधित मंत्रों का श्रद्धापूर्वक जाप करने से ग्रहों के अशुभ प्रभावों में कमी आ सकती है।
7. नागपंचमी पर शिवजी की विशेष पूजा-अर्चना कर उनसे कष्टों से मुक्ति की प्रार्थना करें।
8. नागपंचमी पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना भी बहुत शुभ माना गया है। इससे भी कालसर्प दोष के प्रभाव में कमी आती है।
9. नागपंचमी के मौके पर घर में रुद्राभिषेक करवाएं। इससे भी जीवन की अनेक बाधाएं दूर हो सकती हैं।
10. नागपंचमी पर यदि को सपेरा आपको सांप के साथ दिखे तो उसे पैसे देकर सांप को जंगल मे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Hariyali Teej 2026: 15 या 16 अगस्त, कब है हरियाली तीज, क्यों मनाते हैं? जानें पूजा विधि, मंत्र, मुहूर्त
Happy Hariyali Teej 2026 Wishes: मेहंदी की लाली... यहां से भेजें हरियाली तीज शुभकामना संदेश, बरसेगा प्यार और सौभाग्य