Kalsarp Dosh Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में ग्रहों की स्थिति से कईं शुभ-अशुभ योग बनते हैं, कालसर्प भी इन योगों में से एक है। इसे अशुभ योग माना जाता है। जिसकी कुंडली में कालसर्प योग होता है, उसे अपने जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कालसर्प दोष के प्रभाव को कम करने का सबसे आसान उपाय है सर्प सूक्त का पाठ। ये उपाय अगर नाग पंचमी पर किया जाए तो और भी शुभ रहता है। आगे जानें कैसे करें सर्प सूक्त का पाठ और इसके लाभ…
ये भी पढ़ें-
Nag Panchami Vrat Katha: नाग ने निभाया भाई का फर्ज, जानें क्यों शुरू हुई नाग पंचमी मनाने की परंपरा?
- नाग पंचमी की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें और साफ कपड़े पहन लें। इसके बाद नाग देवता की पूजा करें।
- नागदेवता के चित्र पर कुमकुम से तिलक लगाएं। सफेद फूलों की माला पहनाएं और शुद्ध घी का दीपक भी जलाएं।
- अबीर, गुलाल, रोली व अन्य पूजन सामग्री भी नाग देवता को चढ़ाएं। गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं।
- इसके बाद सर्प सूक्त का पाठ करें। इससे कालसर्प दोष का प्रभाव कम होता है। ये उपाय रोज भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Nag Panchami 2026: कब है नाग पंचमी, इस दिन पूजा के कितने मुहूर्त? यहां जानें संपूर्ण पूजन विधि सहित हर बात
ब्रह्मलोकेषु ये सर्पा शेषनाग परोगमा: । 1
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा
इन्द्रलोकेषु ये सर्पा: वासुकि प्रमुखाद्य: ।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा
कद्रवेयश्च ये सर्पा: मातृभक्ति परायणा । 2
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा ।।
इन्द्रलोकेषु ये सर्पा: तक्षका प्रमुखाद्य ।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा ।।
सत्यलोकेषु ये सर्पा: वासुकिना च रक्षिता । 3
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा ।।
मलये चैव ये सर्पा: कर्कोटक प्रमुखाद्य ।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा ।।
पृथिव्यां चैव ये सर्पा: ये साकेत वासिता । 4
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा ।।
सर्वग्रामेषु ये सर्पा: वसंतिषु संच्छिता ।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा ।।
ग्रामे वा यदि वारण्ये ये सर्पप्रचरन्ति । 5
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा ।।
समुद्रतीरे ये सर्पाये सर्पा जंलवासिन: ।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा ।।
रसातलेषु ये सर्पा: अनन्तादि महाबला: । 6
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा ।।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।