Navratri Fomous Bhajans Lyrics: इन 10 भजनों के बिना अधूरी है नवरात्रि, सुनते ही खो जाएंगे माता की भक्ति में

Published : Oct 11, 2026, 10:32 AM IST
Navratri Fomous Bhajans Lyrics

सार

Mata Bhajans Lyrics in Hindi: इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 11 से 20 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान मां दुर्गा के भक्त पूजा-पाठ, व्रत और भजन-कीर्तन के जरिए माता की आराधना करेंगे। माता के कुछ भजन तो बहुत ही लोकप्रिय हैं।

Navratri Ke Bhajan: नवरात्रि के दिनों में घरों और मंदिरों में माता के जयकारे गूंजते हैं। कुछ भक्त सुबह उठते ही माता के भजन सुनते हैं और दिन की शुरुआत देवी की भक्ति के साथ करते हैं। मान्यता है कि भजन-कीर्तन से मन को शांति मिलती है और पूजा के दौरान भक्तों का ध्यान मां दुर्गा की आराधना में लगता है। अगर आप भी नवरात्रि में अपनी सुबह को भक्तिमय बनाना चाहते हैं, तो माता के लोकप्रिय भजन सुन सकते हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं माता के 10 ऐसे भजन, जिन्हें सुनकर आप मां दुर्गा की भक्ति में रम जाएंगे…

आए नवरात्रे माता के, आए नवरात्रे माता के भजन लिरिक्स

आए नवरात्रे माता के,
आए नवरात्रे माता के,
आते है हर साल नवराते माता के,
आए नवरात्रे माता के,
जय हो नवरात्रे माता के,
मै पूजू हर बार नवरात्रे माता के ॥
पहले नवराते चैत री बीज,
माँ की ज्योत जगाओ,
दूजे नवराते मैया को,
प्यार के साथ मनाओ,
नवरात्रे माता के,
आए नवरात्रे माता के,
आते है हर साल नवरात्रे माता के,
आए नवरात्रे माता के,
जय हो नवरात्रे माता के ॥
फिर तीजे नवरात मात की,
पूजा करते रहना,
जय माता दी जय माता की,
स्वास स्वास है कहना,
नवरात्रे माता के,
आए नवरात्रे माता के,
आते है हर साल नवरात्रे माता के,
आए नवरात्रे माता के,
जय हो नवरात्रे माता के ॥
चौथा नवराता फलदायक,
वेदों ने गुण गाया,
पंचम नवराते में पांडव,
माँ का भवन बनाया,
नवरात्रे माता के,
आए नवरात्रे माता के,
आते है हर साल नवराते माता के,
आए नवरात्रे माता के,
जय हो नवरात्रे माता के ॥
षष्ठी की नवरात में ध्यानु,
माँ का दर्शन पाया,
लाज भगत की रख ली माँ ने,
अकबर का मान घटाया,
नवरात्रे माता के,
आए नवरात्रे माता के,
आते है हर साल नवरात्रे माता के,
आए नवरात्रे माता के,
जय हो नवरात्रे माता के ॥
सप्तमी के दिन सात देवियां,
भक्तो को वर देती,
रिद्धि सिद्धि के खोल भंडारे,
भक्तो के घर भरती,
नवरात्रे माता के,
आए नवरात्रे माता के,
आते है हर साल नवरात्रे माता के,
आए नवरात्रे माता के,
जय हो नवरात्रे माता के ॥
अष्टमी का दिन है प्यारा,
कन्या पूजन कर लो,
माँ गौरी का दर्शन करके,
खाली झोली भर लो,
नवरात्रे माता के,
आए नवरात्रे माता के,
आते है हर साल नवरात्रे माता के,
आए नवरात्रे माता के,
जय हो नवरात्रे माता के ॥
और नवमी के दिन में भक्तो,
माँ के दर्शन पाओ,
शीश झुका मैया के दर पे,
जय माता दी गाओ,
नवरात्रे माता के,
आए नवरात्रे माता के,
आते है हर साल नवराते माता के,
आए नवरात्रे माता के,
जय हो नवरात्रे माता के ॥

जरा फूल बिछा दो आँगन में मेरी मैया आने वाली है भजन लिरिक्स

जरा फूल बिछा दो आँगन में मेरी मैया आने वाली है,
मेरे अंगना में बाहर आई मेरी मैया आने वाली है।
ऊँचे पहाड़ों वाली माँ, शेरों पर चढ़ कर आती है,
अपने भक्तों के संकट को पल भर में दूर भगाती है।
सारे जग को यह समझाए, सच्ची है इसकी माया है,
जरा फूल बिछा दो आँगन में मेरी मैया आने वाली है।
लाल चुनरिया मैया को भाये, हाथों में सोना चमके,
मंदिर में गूंजे जयकारा, भक्तों के मन में दमके।
आओ मिलकर अलख जगाएँ, खुशियों की घटा छाई है,
जरा फूल बिछा दो आँगन में मेरी मैया आने वाली है।


मैया तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाए भजन लिरिक्स

मैया तेरे चरणों की, अम्बे तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए,
सच कहता हूँ मेरी, तकदीर बदल जाए,
मैया तेरे चरणों की….
सुनते है तेरी रेहमत, दिन रात बरसती है,
एक बूँद जो मिल जाए, दिल की कली खिल जाए,
मैया तेरे चरणों की….
ये मन बड़ा चंचल है, कैसे तेरा भजन करूँ, देसीसंगीत सुनें
जितना इसे समझाउँ, उतना ही मचलता है,
मैया तेरे चरणों की…
नज़रों से गिराना ना, चाहे लाख सज़ा देना,
नज़रों से जो गिर जाए, मुश्किल है सम्भल पाए,
मैया तेरे चरणों की….
मैया इस जीवन में,बस एक तमन्ना है,
तुम सामने हो मेरे,मेरी जान निकल जाए,
मैया तेरे चरणों की…


बिगड़ी मेरी बना दे इस बार नवरात्रों में भजन लिरिक्स

बिगड़ी मेरी बना दे इस बार नवरात्रों में
मां..…
बीत गए कई साल मैया बातों बातों में
शेरावालिये... मां.... शेरावालिये…
बीत गए कई साल मैया बातों बातों में,
बिगड़ी मेरी बना दे इस बार नवरात्रों में,
मेरी मां सुन लो ना मेरी मां सुनलो ना।
शेरावालिए नी मांये असी तेरे शेर हां,
शेरावालिए नी मांये असी तेरे शेर हां,
आण विच दातिये लाई कानु देर आं,
एक रात तो दे दे मां नौ रातों में,
बिगड़ी मेरी बना दे इस बार नवरात्रों में।
मैया शेरावाली तेरी याद आती है,
सुख हो दुख हो याद तू ही आती है,
मित्तल ने कह डाली अपने जज्बातों में,
बिगड़ी मेरी बना दे इस बार नवरात्रों में।
बीत गए कई साल मैया बातों बातों में,
बिगड़ी मेरी बना दे इस बार नवरात्रों में,
मेरी मां सुन लो ना मेरी मां सुनलो ना।

मैं जब भी पुकारू माँ तुम दौड़ी चली आना भजन रिलिक्स

मैं जब भी पुकारू माँ, तुम दौड़ी चली आना,
इकपल भी ना रुकना माँ, मेरा मान बड़ा जाना…
नवरात्रों में मैया, तेरी ज्योत जलाउंगी,
जब ज्योत जले मैया, आके दरश दिखा जाना,
मैं जब भी पुकारू माँ…
सावन के महीने में, तेरा झुला डालुंगी,
जब झुला डलेगा माँ, जरा झूलन आ जाना,
मैं जब भी पुकारू माँ……
फागुन के महीने में, तेरा कलश भराउंगी,
जब रंग धुलेगा माँ, तुम खेलन आ जाना,
मैं जब भी पुकारू माँ…
बीच भवर में माँ, मेरी नैया डोल रही,
तुम नैया को आकर माँ, जरा पार लगा जाना,
मैं जब भी पुकारू माँ……


मेरी अंखियों के सामने ही रहना, मां जगदम्बे भजन लिरिक्स

मेरी अखियों के सामने ही रहना,
माँ शेरों वाली जगदम्बे।
॥ मेरी अखियों के सामने...॥
हम तो चाकर मैया तेरे दरबार के,
भूखे हैं हम तो मैया बस तेरे प्यार के॥
॥ मेरी अखियों के सामने...॥
विनती हमारी भी अब करो मंज़ूर माँ,
चरणों से हमको कभी करना ना दूर माँ॥
॥ मेरी अखियों के सामने...॥
मुझे जान के अपना बालक सब भूल तू मेरी भुला देना,
शेरों वाली जगदम्बे आँचल में मुझे छिपा लेना॥
॥ मेरी अखियों के सामने...॥
तुम हो शिव जी की शक्ति मैया शेरों वाली,
तुम हो दुर्गा हो अम्बे मैया तुम हो काली॥
बन के अमृत की धार सदा बहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे॥
॥ मेरी अंखियों के सामने...॥
तेरे बालक को कभी माँ सबर आए,
जहाँ देखूं माँ तू ही तू नज़र आये॥
मुझे इसके सीवे कुछ ना कहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे॥
॥ मेरी अखियों के सामने...॥

मैं तो आरती उतारूँ रे संतोषी माता की भजन लिरिक्स

मैं तो आरती उतारूँ रे संतोषी माता की ।
मैं तो आरती उतारूँ रे संतोषी माता की ।
जय जय संतोषी माता जय जय माँ॥
जय जय संतोषी माता जय जय माँ
जय जय संतोषी माता जय जय माँ
बड़ी ममता है बड़ा प्यार माँ की आँखों मे।
माँ की आँखों मे।
बड़ी करुणा माया दुलार माँ की आँखों मे।
माँ की आँखों मे।
क्यूँ ना देखूँ मैं बारम्बार माँ की आँखों मे।
माँ की आँखों मे।
दिखे हर घड़ी नया चमत्कार आँखों मे।
माँ की आँखों मे।
नृत्य करो झूम झूम, छम छमा छम झूम झूम,
झांकी निहारो रे॥
मैं तो आरती उतारूँ रे संतोषी माता की।
मैं तो आरती उतारूँ रे संतोषी माता की।
जय जय संतोषी माता जय जय माँ॥
जय जय संतोषी माता जय जय माँ
जय जय संतोषी माता जय जय माँ
सदा होती है जय जय कार माँ के मंदिर मे।
माँ के मंदिर मे।
नित्त झांझर की होवे झंकार माँ के मंदिर मे।
माँ के मंदिर मे।
सदा मंजीरे करते पुकार माँ के मंदिर मे।
माँ के मंदिर मे।
वरदान के भरे हैं भंडार, माँ के मंदिर मे।
माँ के मंदिर मे।
दीप धरो धूप करूँ, प्रेम सहित भक्ति करूँ,
जीवन सुधारो रे॥
मैं तो आरती उतारूँ रे संतोषी माता की।
मैं तो आरती उतारूँ रे संतोषी माता की।
जय जय संतोषी माता जय जय माँ॥
जय जय संतोषी माता जय जय माँ
जय जय संतोषी माता जय जय माँ

दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ भजन लिरिक्स

दुर्गा है मेरी माँ,
अम्बे है मेरी माँ॥
जय बोलो जय माता दी, जय हो॥
जो भी दर पे आए, जय हो॥
वो खाली न जाए, जय हो॥
सबके काम है करती, जय हो॥
सबके दुखरे हरती, जय हो॥
मैया मेरी शेरोवाली, जय हो॥
भरदे झोली खाली, जय हो॥
मैया मेरी शेरोवाली, जय हो॥
भरदे झोली खाली जय हो॥
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ॥
सारे जग को खेल खिलाये
बिच्डो को जो खूब मिलाये
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ॥
पूरे करे अरमान जो सारे,
देती है वरदान जो सारे
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ॥


आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा भजन लिरिक्स

आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा ।
दिल ने पुकारा तू है मेरा सहारा माँ ॥
शेरांवाली, जोतांवाली, मेहरांवाली माँ ।
आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा ॥
प्रेम से बोलो, जय माता दी ।
सारे बोलो, जय माता दी ।
मिल के बोलो, जय माता दी ।
फिर से बोलो, जय माता दी ।
मैंने मन से तेरी पूजा की है सांझ सवेरे ।
मुझ को दर्शन दे के मैया, भाग जगा दे मेरे ।
मैंने मन से तेरी पूजा की है सांझ सवेरे ।
मुझ को दर्शन दे के मैया, भाग जगा दे मेरे ।
मैया मैया बोले मेरा, मन एक तारा माँ ॥
॥ आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा...॥
तूने ही पाला है मुझको, तू ही मुझे संभाले ।
तूने ही मेरे जीवन मे, पल पल किये उजाले ।
तूने ही पाला है मुझको, तू ही मुझे संभाले ।
तूने ही मेरे जीवन मे, पल पल किये उजाले ।
चरणों मे तेरे मैंने, तन मन वारा माँ ॥
॥ आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा...॥
मान ले मेरी विनती मैया, एक झलक दिखला दे ।
रूप की शीतल किरणों से नयनो के द्वार सजा दे ।
मान ले मेरी विनती मैया, एक झलक दिखला दे ।
रूप की शीतल किरणों से नयनो के द्वार सजा दे ।
नो को रूप तेरा लगता है प्यारा माँ ॥
॥ आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा...॥
जय माता दी, जय माता दी ।
कष्ट निवारे, शेरों वाली ।
पार लगादे, शेरों वाली ।
है दुःख हरनी, शेरों वाली ।
बिगड़ी बना दे, शेरों वाली ।
प्रेम से बोलो, जय माता दी ।
सारे बोलो, जय माता दी ।
जोर से बोलो, जय माता दी ।


सावन की बरसे बदरिया भजन लिरिक्स

सावन की बरसे बदरिया
सावन की बरसे बदरिया,
माँ की भीगी चुनरीया,
भीगी चुनरिया माँ की ॥
लाल चुनड माँ की चम चम चमकै,
माथे कि बिंदिया भी दम दम दमकै,
हाथो मे झलके कंगणिया,
माँ की भिगी चुनरिया ॥
॥ सावन की बरसे बदरिया...॥
छाई हरियाली, झूमे अम्बुआ की डाली,
होके मतवाली, कुके कोकलिया काली,
बादल मे कडके बिजुरिया,
माँ की भीगी चुनरिया ॥
॥ सावन की बरसे बदरिया...॥
ऊँचा भवन तेरा ऊँचा है डेरा,
कैसे चढूं, पाँव फ़िसले है मेरा,
तेढी मेढी है डगरिया,
माँ की भीगी चुनरिया ॥
॥ सावन की बरसे बदरिया...॥
काली घता पानी भर भर के लाई,
झूला झुले जगदम्बे भवानी,
हम सब पे माँ की नजरिया,
माँ की भीगी चुनरिया ॥
॥ सावन की बरसे बदरिया...॥
सावन की बरसे बदरिया
सावन की बरसे बदरिया,
माँ की भीगी चुनरीया,
भीगी चुनरिया माँ की॥

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ghat Sthapana Muhurat 2026: सुबह 8 से रात 10 बजे तक घट स्थापना के कितने मुहूर्त? नोट करें सभी का टाइम
Navratri Colour 2026: नवरात्रि में पहनें 9 अलग-अलग रंग के कपड़े, जानें किस दिन कौन-सा कलर शुभ?