Papmochani Ekadashi Vrat Katha: हर पाप से मुक्ति दिलाती है पापमोचनी एकादशी व्रत कथा, यहां पढ़ें

Published : Mar 15, 2026, 09:20 AM IST
Papmochani Ekadashi Vrat Katha

सार

Papmochani Ekadashi Vrat Story: इस बार पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च, रविवार को किया जाएगा। ये हिंदू वर्ष विक्रम संवत की अंतिम एकादशी होती है। इसलिए इसका विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस बार पापमोचनी एकादशी पर कईं शुभ योग भी बन रहे हैं। 

Papmochani Ekadashi Vrat Katha In Hindi: चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी कहते हैं। नाम से ही पता चलता है कि इस एकादशी का व्रत करने से सभी पाप पाप नष्ट हो जाते हैं। इस एकादशी की कथा सुनने से भी एक हजार गायों के दान का फल मिलता है, साथ ही ब्रह्म हत्या, सोने की चोरी आदि भयंकर पापों का भी शमन हो जाता है। इस व्रत को करने वाला मृत्यु के बाद स्वर्ग को प्राप्त होता है। आगे पढ़ें इस व्रत की रोचक कथा…

ये भी पढ़ें-
Khar Maas 2026: खर मास में करें ये 10 उपाय, रुठी किस्मत भी देने लगेगी साथ

पापमोचनी एकादशी की कथा

किसी समय चैत्ररथ नाम का एक घना जंगल था। वहां अप्सरायें आया-जाया करती थीं। उसी वन में मेधावी नाम के एक ऋषि भी तपस्या करते थे। एक दिन मंजुघोषा नाम की एक अप्सरा ने उनको मोहित कर लिया। महर्षि मेधावी भी उस अप्सरा के सौन्दर्य पर मोहित होकर भक्ति मार्ग को भूल गए और काम के वशीभूत होकर उसके साथ रमण करने लगे।

ये भी पढ़ें-
Vikram Samvat 2083: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष, जानें कौन हैं इस साल के राजा, मंत्री और सेनापति?

महर्षि मेधावी और अप्सरा मंजुघोषा को रमण करते हुए 57 वर्ष बीत गए। जब महर्षि मेधावी को अपनी तपस्या भंग होने का भान हुआ तो उन्होंने मंजुघोषा को पिशाचिनी बनने का श्राप दे दिया। जब वह अप्सरा पिशाचिनी बन गई तो उसने महर्षि से अपने श्राप के निवारण का उपाय पूछा। तब महर्षि मेधावी ने उसे पापमोचनी एकादशी का व्रत करने को कहा।
इसके बाद महर्षि मेधावी को भी अपनी गलती का अहसास हुआ और वे अपने पिता च्यवन ऋषि के पास गये और इस पाप से मुक्ति का उपाय पूछा। ऋषि च्यवन ने भी अपने पुत्र को पापमोचनी एकादशी का व्रत करने को कहा। इस तरह ऋषि मेधावी और अप्सरा दोनों ने ही विधि पूर्वक पापमोचनी एकादशी का व्रत किया, जिससे प्रभाव से वे पापमुक्त हो गए।
पाप मुक्त होकर मंजुघोषा पुन: स्वर्ग को लौट गई और ऋषि मेधावी को भी अपना तपोबल पुन: मिल गया। इस एकादशी का व्रत करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है और जो इस एकादशी की कथा सुनता है उसके भी पापों का नाश हो जाता है। इसलिए व्रती (व्रत करने वाले) को पापमोचिनी एकादशी व्रत की कथा जरूर सुननी चाहिए।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 15 March 2026: पापमोचनी एकादशी आज, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त, किस दिशा में यात्रा न करें?
Sehri Iftar Time Today in Kanpur: जानें कानपुर, गाजियाबाद समेत इन 5 शहरों में आज 24वें रोजे की सेहरी-इफ्तार टाइमिंग