
Bhuteshwar Mahadev Temple: भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। यहां अनेक ऐसे मंदिर हैं जिनसे कोई अजीब मान्यता जुड़ी हुई है। ऐसी ही एक मान्यता राजस्थान के जयपुर में स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर से भी जुड़ी है। नाम से ही इस मंदिर के बारे में जानने की उत्सुकता मन में पैदा होती है क्योंकि ऐसा कहते हैं इस मंदिर का निर्माण इंसानों ने नहीं बल्कि भूतों ने किया है। महाशिवरात्रि (15 फरवरी, रविवार) के मौके पर जानें भूतेश्वर मंदिर से जुड़ी रोचक बातें…
ये भी पढ़ें-
Pradosh Vrat Feb 2026: 14 या 15 फरवरी, क्या है प्रदोष व्रत की सही डेट? जानें मंत्र-मुहूर्त, पूजा विधि
भूतेश्वर महादेव का मंदिर राजस्थान की राजधानी जयपुर में आमेर की पहाड़ियों में बना है। कहते हैं कि ये मंदिर लगभग 2 हजार साल पुराना है। इस मंदिर से जुड़ी सबसे बड़ी मान्यता ये है कि भूतों ने ये मंदिर रातोंरात बनाया था। इस मंदिर के आस-पास घना जंगल है। यही कारण है कि रात में ही नहीं बल्कि दिन में यहां ज्यादा चहल-पहल नहीं रहती।
ये भी पढ़ें-
Shiv Chalisa Lyrics in Hindi: रामबाण उपाय, महत्व, फायदे, दैनिक पाठ के नियम और महाशिवरात्रि पर पाठ क्यों करें?
कुछ लोगों का दावा है कि इस मंदिर में परालौकिक शक्तियों जैसे भूत-प्रेत का अहसास होता है। यही कारण है अकेले में इस मंदिर में दर्शन करने कोई नहीं आता। कुछ लोग इकट्ठा होकर ही यहां दर्शन करने आते हैं। स्थानीय लोगों का ये भी दावा है कि अगर कोई यहां रात रुकता है तो सुबह वह सही-सलामत नहीं मिलता। महाशिवरात्रि और सावन आदि खास मौकों पर यहां भक्तों की भी़ड़ उमड़ती है।
स्थानीय लोग कहते हैं कि भगवान शिव का ये मंदिर घने जंगल में होने से काफी समय तक छिपा रहा। तब एक संत जंगल में घूमते-घूमते यहां आए और उन्होंने इस मंदिर में पूजा-पाठ शुरू की। बाद में आम लोग भी यहां आने लगे। एक रात वह संत इसी मंदिर में तपस्या करते हुए ब्रह्मलीन हो गए यानी उनकी मृत्यु हो गई। ये देख लोगों की इस मंदिर के प्रति आस्था और भी बढ़ गई।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।